पंजाब 01 अगस्त 2024* मारपीट का आरोपी भूपिंद्र उर्फ भिंदा को जेल भेजा
अबोहर, 01 अगस्त (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी प्रमिला रानी, एएसआई राज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने वरियाम नगर निवासी भूपिंद्र सिंह उर्फ भिंदा पुत्र पूर्ण सिंह वासी वरियाम को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पहले ही पुलिस अभय पुत्र काला सिंह वासी वरियामनगर को काबू कर चुकी है। नगर थाना पुलिस ने कर्ण पुत्र पवन कुमार के बयानों पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 73, 05.07.24 भांदस की धारा 118ए, 115(2)/191(3)190बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों को जल्द काबू करेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*