पंजाब 01 अगस्त 2024* कोर्ट व तहसील में भरा बरसाती पानी, लोगों को हुई परेशानी
अबोहर, 01 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर के कोर्ट व तहसील कम्पलैक्स में बरसात का पानी भर जाने के कारण यहां आने वाले वकीलों व लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़ ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स से जल्द पानी की निकासी करवाई जाये। इसके अलावा तहसील कम्पलैक्स में पानी भरा होने के कारण एसडीएम कार्यालय में जाने वाले लोग परेशान हुए वहीं पटवारखाने जाने वाले रास्ते में कई गाड़ियां रूकी हुई थी जिससे लोग परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी इतना ज्यादा था कि लोगों के वाहन भी पानी में डूबे नजर आये।
फोटो:1 तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स में भरा पानी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*