पंजाब २४ दिसम्मबर २०२४*मलोट चौक पर थाने के नजदीक लगा कचरे का ढेर, मंडरा रहे आवारा पशु बन रहे हादसे का कारण
अबोहर, 24 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर के मलोट चौक पर थाने के नजदीक कूड़े डम्प के बाहर कचरे का ढेर लगा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन कचरे के ढेरों पर मंडराने वाले आवारा पशु भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां मंडराने वाले पशु आपस में लड़ पड़ते हैं और सड़क पर आने जाने वाले वाहनों के हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर हड़ताल खुलवाई जाये ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके।
फोटो:2, कूडे डम्प के बाहर बिखरा पड़ा कचरा व मंडराते पशु।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*