पंजाब सोमवार, 18 मार्च 2024* हरचंद की हत्या के मामले में बेटी के पूर्व प्रेमी को जेल भेजा
अबोहर, 18 मार्च (शर्मा/सोनू): गांव भागू में हरचंद सिंह की हत्या के आरोपी बेटी के पूर्व प्रेमी मांगी लाल पुत्र राजाराम को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि गांव भागू हरचंद पुत्र चेतन राम की रात्रि समय तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। बहाववाला पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया था। डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हरचंद हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में हत्या करने वाला मांगी लाल पुत्र राजाराम को काबू कर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि मांगी कुछ समय पहले हरचंद की बेटी से संबंध थे जिसके चलते पंचायत में आपसी समझौता करवा दिया था। हरचंद मांगी लाल से रंजिश रखता था और शराब पीकर उसे गालियां निकालता था। मांगी लाल ने बदला लेने के लिए हरचंद को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया था।
फोटो: 1, आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 11सितंबर 26*भाजपा नेता की हुंकार से केडीए का चर्चित भ्रष्टाचारी पूर्व केडीए vc का चहिता कश्यप कांत दुबे आया घेरे में,
पूर्णिया 11सितंबर 26*पूर्णिया में सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,
भागलपुर 11सितंबर 26*कोसी की तबाही से रंगरा के दर्जनों गांव बेहाल, पांच पंचायतों पर बाढ़ का कहर;