पंजाब शनिवार, 13 अप्रैल 2024* शहर में लूटपाट करने वाले गैंग के 4 सदस्य काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब शनिवार, 13 अप्रैल 2024* शहर में लूटपाट करने वाले गैंग के 4 सदस्य काबू, पुलिस रिमांड पर
14 मोबाईल व एक मोटरसाईकल बरामद
अबोहर 13 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर में चोरी व लूटपाट करने वाले गैंग के 4 सदस्यों धर्मवीर पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार, गुरविंद्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी रूहेडियांवाली, राजवीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मनजीत सिंह वासी ढााण्ी कड़ाका सिंह व चौथा आरोपी विशाल पुत्र पप्पू राम वासी बुर्ज मुहार को काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियो ंको रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने दोबारा 2 दिन का पुलिस रिमांड और दिया है।
डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि लूटपाट करने वाले नशा तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होने बताया कि नगर थाना नं 2 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले व चोरी करने वाले 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रिमांड के दौरान विक्की से जांच की जा रही है। कई खुलासे होने की संभावना है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 37, 10.4.24 भांदस की धारा 379बी, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन

More Stories
बांदा 28 फरवरी 26*नैतिक शिक्षा से बच्चो का सर्वागिंण विकास होगा- भगवान भाई**
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26* *पूर्णिया में फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रशिक्षण*
पूर्णिया 28 फरवरी 26*पूर्णिया में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत*