नई दिल्ली9अक्टूबर*कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी – -डॉ. अनिल कुमार मीणा
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार की मुलाकात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं अन्य संगठन के कई पदाधिकारियों से हुई | दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मीणा ने बताया कि कन्हैया कुमार उनके छात्र जीवन के सहपाठी रहे हुए हैं | उन्होंने छात्र जीवन में जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते हुए देखा है| उनकी बोलने की कला, भाषण देने की कला पर उनका कोई जवाब नहीं है | डॉ. मीणा ने बताया कि कन्हैया कुमार एक साधारण परिवार से निकले हुए हैं जिन्होंने पारिवारिक चुनौतियों का सामना करते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, वहां से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की | आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग से ताल्लुक रखने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे छात्र नेताओं को निशाना बनाया जो उनकी रणनीतियों के खिलाफ बुलंदी से आवाज रखते हैं| 2016 में जेएनयू में उन्हें षड्यंत्र के तहत आतंकवादी देशद्रोही बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए गए लेकिन भारतीय न्याय व्यवस्था के सामने उनके तमाम आरोप बेबुनियाद साबित हुए और कन्हैया एक युवा नेता के रूप में उभर गए | आज भी भारतीय समस्याओं को बेबाकी से रखने के कारण राष्ट्रीय पहचान रखते हैं, उनके कांग्रेस में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी |

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*