*ब्रेकिंग न्यूज़*
नई दिल्ली8सितम्बर25*इस वक्त की 4 बड़ी सुर्खियाँ एक साथ*
*1. उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ा झटका, BRS और BJD ने बनाई दूरी*
*9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले तेलंगाना की BRS और ओडिशा की BJD ने वोटिंग से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है*
*BRS ने कहा: “अगर NOTA होता तो हम उसे चुनते”*
*BJD बोली: “हम ओडिशा के विकास और कल्याण पर केंद्रित हैं”*
*दोनों दल NDA और INDIA ब्लॉक से बाहर हैं, ऐसे में यह फैसला सियासी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है*
*2. अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल*
*मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल कर दी गई है*
*MP-MLA कोर्ट से 3 साल की सजा के चलते सदस्यता गई थी*
*इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील के बाद सचिवालय ने बहाली का आदेश दिया*
*एक बार फिर से अब्बास अंसारी सदन में लौटेंगे*
*3. UP-TET 2026 की तारीख घोषित, 4 साल बाद फिर एग्जाम*
*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) अब 29 और 30 जनवरी 2026 को होगी*
*पिछली परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी*
*4 साल बाद फिर आयोजित होगी परीक्षा, जल्द ही आवेदन शुरू*
*आदेश: 18-19 दिसंबर 2025 व 29-30 जनवरी 2026 को कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा नहीं होगी*
*4. नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक का इस्तीफा, 20 की मौत के बाद जिम्मेदारी ली*
*सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के आंदोलन के बीच नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा*
*20 प्रदर्शनकारियों की मौत पर नैतिक जिम्मेदारी ली*
*9, 10, 11 सितंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित*
*कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री को सौंपा इस्तीफा*

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….