कौशाम्बी8सितम्बर25*पारिवारिक कलह से पीड़ित महिला ने जहर खाकर मौत को लगाया गले*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर अंदवा गांव में केतकी देवी पत्नी धीरेन्द्र सरोज उम्र 55 वर्ष ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर के रविवार रात में जहर खा लिया है जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है बताया जाता है कि रविवार को महिला बाजार से जहरीला पदार्थ खरीद लाई और रविवार शाम को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए कुछ देर बाद महिला ने खेत में कीटाणु मारने वाली जहरीली दवा खा लिया जब परिवार के सदस्यों ने देखा कि उन्हें उल्टियां हो रही हैं तब पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है और अब जीना नहीं चाहती महिला की हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले नजदीकी डॉक्टर के पास परिवार के लोग ले गए लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ स्थिति गंभीर होने पर महिला को डॉक्टर द्वारा मंझनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में देर रात महिला की मृत्यु हो गई मृतक महिला के तीन बच्चे हैं दो बेटे तूफान सरोज और तेज प्रकाश सरोज तथा एक बेटी वंदना देवी तीनों अविवाहित हैं बेटे तूफान के अनुसार वह और उनके पिता मजदूरी कर के घर की रोजी रोटी चलाते थे महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है

More Stories
सहारनपुर २२ अप्रैल २६ * चौकी प्रभारी के अभाव में 10 गांवों के ग्रामीण परेशान, शिकायत के लिए भटक रहे लोग….
आगरा 22 अप्रैल 26*रकाबगंज थाने के बाहर खड़ी डीसीएम में लगी भीषण आग
हमीरपुर २२ अप्रैल २६ * नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!