October 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली5अक्टूबर25*सीपीएम का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला*

नई दिल्ली5अक्टूबर25*सीपीएम का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला*

नई दिल्ली5अक्टूबर25*सीपीएम का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला*

नई दिल्ली*आज सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल सर्वोदय शर्मा, राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, राज्य कमिटी सदस्य अशोक मिश्रा मुख्य चुनाव आयुक्त के आमंत्रण पर मिला तथा पार्टी की ओर स्मार पत्र सौंपा!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नीचे लिखे विन्दुओं पर चुनाव आयोग से जानना चाहती है कि :-
1. चुनाव आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के अपने हलफनामें में स्वीकारा है कि 16.53 लाख आवेदन (फार्म-6) नाम जोड़ने के लिए जमा किये गये, जबकि 21.53 लाख मतदाता का नाम जोड़ा गया, तो सवाल उठता है कि-
क) ये 5 लाख मतदाता अधिक कैसे जुड़े ?
ख) ये 5 लाख मतदाता किस-किस जिला के किस विधान सभा क्षेत्र में जुड़े ?
ग) क्या आयोग इनके नाम, पता, मकान नम्बर, इपिक नम्बर एवं बूथ नम्बर बताने का कष्ट करेंगे ?
2. जिलों से प्राप्त सूचनानुसार मृतकों की सूची में 50 वर्ष आयु वर्ग के आसपास के लोगों की संख्या अधिक है, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। कृप्या इसे स्पष्ट करें।
3. अभी तक देखा गया है कि चुनाव के दो दिन पूर्व से शहर से गाँव तक अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च के माध्यम से एक आंतक का महौल पैदा किया जाता है, जिससे अपराधी कम, ग्रामीण जनता अधिक आंतकित होती है। इसका स्वरूप बदल कर विश्वास पैदा करने का महौल पैदा करना चाहिये।

4. ऑनलाइन वोट करने वालों के लिए भी सुरक्षा की व्यवस्था हो ताकी कोई भी राजनैतिक दल उनको प्रभाव में लेकर उनका वोट स्वंय न डाले।
5. राष्ट्रीय राजनैतिक दल के राज्य कार्यालय (राज्य नेताओं) को चुनाव प्रचार हेतु मिलने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट की बाध्यता समाप्त किया जाय।
6. अखबारों में प्रकाशित चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख लोगों को आवश्यक दास्तावेज जमा नहीं करने हेतु नोटिश जारी किया गया। चुनाव आयोग द्वारा पूर्व से दास्तावेजों की सूची जारी की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आधारकार्ड को दास्तावेज के रूप में मान्यता दी। तो क्या यह बताने का कष्ट करेंगे कि उसमें कितने लोगों ने अन्य तथा आधार कार्ड दास्तावेज के रूप में जमा किया तथा दास्तावेज जमा करने वालों को मतदाता सूची में शामिल किया गया या नहीं ?
7. पार्टी का मानना है कि कई चरणों में चुनाव की प्रक्रिया से आमजन जीवन काफी प्रभावित होता है इसे सिर्फ एक ही चरण में किया जाय।
8. मतगणना में ई.वी.एम. के साथ वी.वी.पेट के सभी पर्ची का मिलान कर मतगणना किया।
9. वोटर सूची हड़बड़ी में बनायी गयी है ! फोटो भी अपडेट नहीं किया गया !
10. शहरों में दोहरी मतदाता ज्यादा है उसे सुधार नहीं किया गया! #CPIM

Taza Khabar