नई दिल्ली28नवम्बर24*प्रियंका गांधी: बलिदानी महिलाओं की 5वीं पीढ़ी*
नेहरू गांधी परिवार में पिछली पाँच पीढ़ी से देश भक्ति और राष्ट्रसेवा की परंपरा रही है। यह कहानी पंडित मोतीलाल नेहरू और श्रीमती स्वरूप रानी नेहरू से शुरू होती है।
नेहरू गांधी परिवार के पुरुषों ने सार्वजनिक जीवन में जितना संघर्ष किया है, उससे कहीं ज़्यादा संघर्ष इस परिवार की महिलाओं ने किया है।
1.स्वरूप रानी नेहरू यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की माताजी अपनी वृद्धावस्था में इलाहाबाद में एक जलूस का नेतृत्व कर रही थीं। वह चलने फिरने में लाचार थीं। इसलिए एक कुर्सी पर बैठकर उन्हें सबसे आगे ले जाया जा रहा था। तभी अंग्रेज़ पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और स्वरूप रानी नेहरू को कई लाठियां पड़ीं, वे लहुलुहान होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ीं।
2.दूसरी कहानी पंडित नेहरू की पत्नी श्रीमती कमला नेहरू की है। सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय जब पूरा नेहरू परिवार जेल चला गया तो इलाहाबाद में कांग्रेस का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी कमला नेहरू के ऊपर आयी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, उन्होंने लाठीचार्ज का बहादुरी से सामना किया, जुलूसों का आयोजन किया, सभाओं को संबोधित किया और शराब और विदेशी कपड़े की दुकानों के सामने धरना का नेतृत्व किया। भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्हें कई दिनों और महीनों तक जेल में रहना पड़ा।
3.अपनी दादी और माँ की परंपरा निभाते हुए श्रीमती इन्दिरा गांधी भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गईं। बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सांप्रदायिक शक्तियों का डटकर मुक़ाबला किया और आतंकवादियों की गोली का शिकार होकर शहीद हो गईं।
4.इंदिरा गांधी की बहू श्रीमती सोनिया गांधी एक ऐसे समय में सार्वजनिक जीवन में आयीं, जब उनकी सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। देश की आर्थिक स्थिति विकट थी। सांप्रदायिक शक्तियां सिर उठा चुकी थीं और देश में बिखराव का वातावरण था। कांग्रेस पार्टी कमज़ोर हो चुकी थी। यहाँ से सोनिया गांधी ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी और देश को उन संवैधानिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाया जिनकी कल्पना राष्ट्र निर्माताओं ने की थी।
5.आज जब प्रियंका गांधी लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ले रहीं हैं तो उनके सामने अपने परिवार की महिलाओं का महान चरित्र, देश प्रेम, बलिदान और नेतृत्व करने की क्षमता सामने है। यह ऐसा रास्ता है जिसमें सत्ता के फूल कम और संघर्ष के काँटे ज़्यादा मिलते हैं। देश को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस महान विरासत को आगे बढ़ाएंगी और सार्वजनिक जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
More Stories
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*
लखनऊ6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी6जुलाई25*ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत*