May 18, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली28दिसम्बर23*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के 138वें स्थापना दिवस की समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।*

नई दिल्ली28दिसम्बर23*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के 138वें स्थापना दिवस की समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।*

नई दिल्ली28दिसम्बर23*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के 138वें स्थापना दिवस की समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।*

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता: अमजद हसन का कांग्रेसजनों के नाम संदेश।

*प्रिय साथियों!*
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, करोड़ो सदस्यगणों, वर्तमान, निवर्तमान पदाधिकारीगण, सहयोगियों एवं समर्थकों आप सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के गौरवशाली इतिहास के साथ सफलता पूर्वक 138वें वर्ष पूर्ण होने एवं स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

28 दिसंबर 1885 में किसानों, मज़दूरों, आंदोलनकारियों, बिखरे हुए आवाज़, सामाजिक तानेबाने को समाहित करने एव एक शसक्त, संयुक्त आवाज़ आज़ादी की लड़ाई में सक्रियता के साथ लड़ने सर्व-धर्म, जातियों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के सामने नीडरता के साथ समस्त प्रकार की रणनीति को अपनाते हुए लड़ाई लड़ने हेतु कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी।

इसके पहले अध्यक्ष व्योमेशचंद्र बनर्जी हुए, दादाभाई नौरोजी, सर फिरोजशाह मेहता, महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, मोतीलाल नेहरू, जे० बी० किरपलानी, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, पुरषोत्तम दास टण्डन, नेलिसेन गुप्ता, जवाहरलाल नेहरू, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, बदरुद्दीन तैयब, मदन मोहन मालवीय, सरोजनी नायडू, सीमांत गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, रफी अहमद किदवई, मौलाना मज़रुल हक़, डॉ ज़ाकिर हुसैन, सुभाष चंद्र बोस, रहमतुल्लाह एम. सयानी एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरषों के संरक्षण में कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया।

एक एक ईंट, सभी धर्मों, भाषा, जाती वर्ण को जोड़कर राष्ट्र का निर्माण किया।

छोटी-छोटी 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक शसक्त राष्ट्र भारत बनाया जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मां भारती को एकाकार करता है।

भारत मां के लाल सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां के बलिदान ने क्रांति के चोले को रंग दिया।

कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी, सोनिया गांधी जी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बनाए रखा। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की कमान आदरणीय मल्लिकाजुर्न खड़गे जी के हाथों में है।

*जहां इंदिरा गांधी जी ने देश में पहला परमाणु परीक्षण कर पाकिस्तान को दो भाग में बांट कर विश्व पटल पर देश को सबसे शक्तिशाली व मज़बूत बनाकर स्थापित किया।*

भारत रत्न देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने काल से 30 साल आगे की भारत के भविष्य के लिए 21वीं सदी का नारा दिया एवं 21वीं सदी को दूरसंचार व कंप्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधी जी ने रखी थी जिस्से भारत को संचार क्रांति का नेतृत्व मिला और आज भारत विश्व गुरु बना।

एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी जी की हत्या के बाद नेतृत्व की कमी से लड़खड़ाती परिस्थिति में आदरणीय सोनिया गांधी जी ने 1998 में कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली और 2004 एवं 2009 में केंद्र में कांग्रेस एलायंस (UPA गठबंधन) की सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

*सोनिया गांधी जी सोच एवं मनमोहन सिंह जी कुशल नेतृत्व ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिरता से स्थापित किया।*

सोनिया गांधी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं संकल्प से देश में पारदर्शिता, सभी को शिक्षा व भोजन के लिए लिए गए निर्णय से कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने विकास, खुशहाल, शिक्षित, मजबूत किसानों को ज़मीन का अधिकार एवं देश में कोई भुखमरी का शिकार न हो इसके लिए आरटीआई, भोजन का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जमीन अधिग्रहण कानून एवं वन-अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का एक आयाम स्थापित किया व एक सम्रग जनपद बनाया।

आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी प्रियंका गांधी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील और संघर्षशील है।

कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति सभ्यता और राष्ट्रवाद की सच्ची प्रतिनिधि है। भारत के सभी धर्म जाति क्षेत्र और भाषाओं के लोग कांग्रेस की विचारधारा से ही प्रभावित होते हैं गौरव का विषय है कि हम भारत की इस महान बहुलतावादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक परंपरा में आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ो करोड़ लोग शामिल हुए आज पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर पार्टी और परंपराओं को मजबूत करने का संयुक्त रूप से संकल्प ले देश में लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां है उनका डटकर मुकाबला कर रहें हैं और आगे भी करते रहना होगा।

युवाओं के दिलों के धड़कन व शसक्त आवाज़ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय Rahul Gandhi जी पिछले वर्ष भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे और पुनः अगले वर्ष 14 जनवरी को भारत न्याय यात्रा पर निकल रहे साथ ही आज पार्टी के 138वें स्थापना दिवस के अवसर नागपुर में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा *”हैं तैयार हम”*।

*राहुल गांधी जी की ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में 20 मार्च को समापन होगा।*

‘भारत न्याय यात्रा’ 14 राज्यों से गुजरते हुए 6,200 किलोमीटर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 14 राज्यों के 85 जिलों को कवरेज़ करते हुए पूर्व से पश्चिम तक को जोड़ने वाली यह ‘भारत न्याय यात्रा’ देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए होगी।

*आदरणीय राहुल गांधी जी की ‘भारत न्याय यात्रा’* मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

*भारत जोड़ो यात्रा के तीन मुद्दे थे* जिनमें आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही शामिल थे।

*भारत न्याय यात्रा के भी तीन ही मुद्दे हैं* आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

आज नागपुर में *“हैं तैयार हम”* महारैली कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया जा रहा है। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) स्वाधीनता संग्राम से उपजा और भारतीयता, सामूहिकता, सर्वधर्म समभाव से एकरूप होकर बना संगठन है।

समानता, समावेश एवं देश को मजबूत बनाना हम सब का मूल संकल्प है।

*138 वर्षों से कांग्रेस की सोच को मजबूत बनाने वाले तमाम वर्तमान, निवर्तमान पदाधिकारियों, नेतृत्वकर्ता, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सुभेच्छु, सहयोगी, बुद्धिजीवियों, इतिहासकारों, लेखकों, रणिनीतिकारों एवं सहायकों को स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।*

🇮🇳”जय हिंद”🇮🇳

।।जय कांग्रेस-विजय कांग्रेस।।

आपका
*अमजद हसन*
राष्ट्रीय समन्वयक: AICC
डेलीगेट: AICC & DPCC
राष्ट्रीय संगठन सचिव: इंटक
राष्ट्रीय महासचिव: भारतीय राष्ट्रीय प्रवासी मज़दूर यूनियन (पंजी०)
महासचिव: दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन (पंजी०)

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.