नई दिल्ली25अप्रैल25 अनिल देशमुख बोले- आतंकियों ने धर्म पूछा, ये पुख्ता नहीं: जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी
; असम में विधायक गिरफ्तार, पहलगाम अटैक पर विवादित बयान दिया…*
*नई दिल्ली:* पहलगाम आतंकी हमले पर NCP (शरद पवार) के नेता अनिल देशमुख ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि पहलगाम आतंकी हमले के आतंकवादियों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा था या नहीं।’ उन्होंने कहा कि इस सच्चाई केवल जांच से पता चल सकेगी। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार आतंकियों के किए नरसंहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सिंधु समझौता स्थगित किया गया है। सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हमला बॉर्डर से 200 KM दूर हुआ। आतंकवादी वहां कैसे पहुंचे? यह खुफिया विफलता है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, असम में पहलगाम हमले पर विवादित बयान देने वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
लखनऊ ९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ २जुन २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें…
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*