नई दिल्ली18अप्रैल25*रूस द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध हटाने का रास्ता साफ़
रूस के सर्वोच्च न्यायालय ने तालिबान पर अपने प्रतिबंध को निलंबित कर दिया है. इस प्रतिबंध के तहत दो दशक से अधिक समय से तालिबान को एक ‘आतंकवादी संगठन’ के रूप में चिह्नित किया गया था. इस आदेश का उद्देश्य अफ़ग़ानिस्तान के वास्तविक शासन से संबंध सामान्य करना है.
रूस में हाल के वर्षों में तालिबान ने कई बैठकों में हिस्सा लिया है. रूस दक्षिण-पूर्व एशिया में गैस निर्यात के लिए एक पारगमन केंद्र के रूप में अफ़ग़ानिस्तान का उपयोग करना चाहता है.
पाबंदी हटाने के संकेत बीते कुछ वर्षों से मिल रहे थे तथा रूस और तालिबान लगातार संपर्क में थे. चीन ने तो राजदूत की नियुक्ति भी कर दी है. भारत भी संपर्क में है. तुर्की, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ईरान, मध्य एशियाई गणराज्य भी सहयोग कर रहे हैं. कुछ यूरोपीय देश भी संपर्क में हैं. तालिबान को व्यापक मान्यता मिलने से पूरे क्षेत्र में बेहतरी आयेगी.

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* सत्र न्यायाधीश एवं डीएम ने चिराग रोशन कर पूर्णिया में शुरू किया राष्ट्रीय लोक अदालत
बांदा14मार्च 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने मनाया श्रीपाल प्रजापति का जन्मदिवस*
बांदा13मार्च 26*नरैनी रोड पर भीषण हादसा, इंडिगो कार और सीएनजी ऑटो की टक्कर, कई घायल*