नई दिल्ली12जून25 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश, बिदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……..
केंद्र सरकार ने एलान किया है कि देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए देश के हर वैसे राज्य जो भूकंप प्रभावित क्षेत्र -पांच (सबसे ज्यादा गंभीर भूकंप वाले क्षेत्र) में नहीं आते हैं, वहां कम से कम एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।*
🔖 *2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 8000 मेगावाट से बढ़ाकर 1 लाख मेगावाट करने का लक्ष्य है।*
🔖 *साल 2037 के बाद में ताप बिजली संयंत्र नहीं लगाए जाएंगे। यह वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया जाएगा।*
🔖 *सरकारी आंकड़ों में देखा जाए जो जम्मू व कश्मीर, गुजरात का कुछ हिस्सा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्से भूकंप के सबसे संभावित क्षेत्र हैं।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास*
🔖 *पूरन वेस्टइंडीज के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में मुसलमान की आबादी करीब 2 अरब हो गई है*
🔖 *दुनिया की आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1.8 अंक बढ़कर 25.6% हो गई।*
🔖 *किसी भी धर्म को न मानने वाले लोगों की संख्या दुनिया की आबादी का 24.2% हो गई है ।*
🔖 *बौद्ध एकमात्र ऐसा धार्मिक समूह है, जिसकी जनसंख्या 2020 में एक दशक पहले की तुलना में कम हो गई।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट के अनुसार भारत लगातार बना हुआ है विश्व सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश*
⭕ *2025 तक, भारत में जन्म के समय पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं की 74 वर्ष रहने का अनुमान है।*
🔖 *वृद्ध जनसंख्या (65 वर्ष और उससे अधिक )वर्तमान में 7% है।*
🔖 *संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस वक्त भारत की आबादी 1,463.9 मिलियन (यानी लगभग 1.46 अरब) है।*
🔖 *साल 1970 में प्रति महिला लगभग 5 बच्चे हुआ करते थे और आज लगभग 2 बच्चे होते हैं। इसका पूरा क्रेडिट अच्छी शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल को जाता है।’*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार में भारत की आबादी 1.46 अरब पहुंची, प्रजनन दर घटकर 1.9*
⭕ *संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 तक अनुमानित 1.46 अरब लोगों के साथ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।*
🔖 *हालांकि, देश की कुल प्रजनन दर 2.1 से घटकर 1.9 रह गई है।*
🔖 *संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का अनुमान है कि “भारत की वर्तमान जनसंख्या 1,463.9 मिलियन है।*
🔖 *रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी लगभग 1.5 बिलियन है।*
🔖 *यह संख्या गिरने से पहले लगभग 1.7 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है।*
🔖 *भारत में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) वर्तमान में प्रति महिला 2.0 बच्चे हैं। इसका मतलब है कि औसतन, भारत में एक महिला से उसके प्रजनन वर्षों (आमतौर पर 15-49 वर्ष की आयु) के दौरान 2 बच्चे की उम्मीद की जाती है।*
🔖 *भारत की युवा आबादी महत्वपूर्ण बनी हुई है,जिसमें 0-14 आयु वर्ग में 24 प्रतिशत, 10-19 में 17 प्रतिशत और 10-24 में 26 प्रतिशत हैं।*
🔖 *जबकि, 68 प्रतिशत आबादी 15-64 आयु वर्ग की है, बुजुर्ग आबादी (65 और उससे अधिक) सात प्रतिशत है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 11 वर्षों में लगभग 27 करोड़ लोग घोर गरीबी से बाहर निकले हैं।*
⭕ *भारत ने अत्यधिक गरीबी को कम करने में उल्लेखनीय प्रगति की है, 2011-12 और 2022-23 के बीच 269 मिलियन लोग इससे बाहर निकल आए हैं।*
♦️ *विश्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अत्यधिक गरीबी दर 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में केवल 5.3 प्रतिशत रह गई है।*
🔖 *2011-12 में भारत में लगभग 344.47 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे थे। 2022-23 तक यह संख्या तेजी से घटकर 75.24 मिलियन रह गई।*
🔖 *इस प्रगति का अधिकांश हिस्सा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आया है, जो 2011-12 में भारत के 65 प्रतिशत अत्यधिक गरीबों के लिए जिम्मेदार थे।*
🔖 *इन राज्यों ने पिछले दशक में कुल गरीबी में कमी का दो-तिहाई योगदान दिया।*
🔖 *ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीबी में व्यापक गिरावट आई है।*
🔖 *11 साल की अवधि में ग्रामीण गरीबी 18.4 प्रतिशत से घटकर 2.8 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी गरीबी 10.7 प्रतिशत से घटकर सिर्फ़ 1.1 प्रतिशत रह गई।*
🔖 *भारत ने बहुआयामी गरीबी को कम करने में भी जबरदस्त प्रगति की है।*
🔖 *बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआइ) 2005-06 में 53.8 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 16.4 प्रतिशत और 2022-23 में 15.5 प्रतिशत हो गया है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️ऑपरेशन सिंदूर: 33 देशों से लौटे डेलिगेशन से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
⭕ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक मंचों पर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखने के बाद 33 देशों से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की।*
🔖 *इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कुल 59 सदस्य शामिल थे, जिनमें 51 वरिष्ठ राजनेता और 8 भारतीय राजनयिक शामिल थे।*
🔖 *ये सदस्य 33 देशों के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने भारत का पक्ष रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️आईआईएससी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की माधवी लता ने 1,486 करोड़ रुपये की लागत से बने चिनाब ब्रिज के डिजाइन और निर्माण में अहम सलाहकार की भूमिका निभाई है*
🔖 *नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना यह ब्रिज एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।*
🔖 *यह ब्रिज हिमालय के कठिन इलाकों में 1,315 मीटर लंबाई तक फैला हुआ है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️असम में अंबुबाची मेला 2025 22-26 जून तक आयोजित किया जाएगा।*
♦️ *अंबुबाची मेला ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर में आयोजित एक वार्षिक हिंदू मेला है ।*
🔖 *यह देवी मां कामाख्या के वार्षिक मासिक धर्म का उत्सव है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️ओसाका में विश्व एक्सपो 2025 में भारत का मंडप शीर्ष 5 में शामिल*
⭕ *जापान के ओसाका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत के मंडप को अमेरिका, इटली, जापान और फ्रांस के साथ शीर्ष पांच मंडपों में स्थान दिया गया है।*
🔖 *मंडप में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और सतत विकास को दर्शाया गया है, जिसमें विरासत, आयुर्वेद, इसरो और अन्य विषयों पर अनुभाग शामिल हैं।*
🔖 *इसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा क्यूरेट किया गया है।*
🔖 *वर्ल्ड एक्सपो 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️टेक्सास के सिटी काउंसिल में दो भारतवंशियों ने जीत हासिल की*
⭕ *अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने अपने-अपने शहर में जीत दर्ज की।*
🔖 *संजय सिंघल और सुख कौर ने क्रमश: शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में नगर परिषद चुनावों में जीत हासिल की।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️अमेरिका ने नेपाल का अस्थायी संरक्षित दर्जा समाप्त किया*
⭕ *अमेरिका ने 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल को दिया गया अस्थायी संरक्षित दर्जा (टीपीएस) समाप्त कर दिया है।*
♦️ *अस्थायी संरक्षित स्थिति (TPS) बिना किसी अन्य कानूनी स्थिति के निर्दिष्ट देशों से आने वाले अप्रवासियों को 18 महीने तक अमेरिका में रहने और सामाजिक परिस्थितियों के कारण सुरक्षित वापसी में बाधा पड़ने पर कानूनी कार्य प्राधिकरण प्राप्त करने की अनुमति देता है।*
🔖 *अमेरिका ने नेपाल को अस्थायी संरक्षित स्थिति 2015 में आए भूकंप के मद्देनजर प्रदान की थी।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️270 साल बाद केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में हुआ महाकुंभभिषेकम*
⭕ *केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 270 वर्षों के बाद दुलर्भ ‘महाकुंभाभिषेकम’ का आयोजन किया गया*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बने*
⭕ *वर्ष 2025 केलिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले खिलाड़ी*
*1.महेंद्र सिंह धोनी (पूर्व भारतीय कप्तान)*
*2.मैथ्यू हेडन ( ऑस्ट्रेलिया)*
*3.हाशिम अमला( दक्षिण अफ्रीका)*
🔖 *धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे।*
🔖 *धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी जीती थी।*
🔶 *आइसीसी हॉल ऑफ फेम में भारतीय खिलाड़ी*
*सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदलुकर, वीनू मांकड, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और एमएस धौनी।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️बिहार के 200 प्रखंड में खुलेंगे तरकारी आउटलेट*
⭕ *सहकारिता विभाग की ओर से बिहार के 200 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक समितियों में तरकारी आउटलेट बनाने की स्वीकृति दी गयी है*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️नोएडा में बना उत्तर प्रदेश का पहला डिजिटल ई मालखाना*
⭕ *उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर-63 में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पहले ई-मालखाने का उद्घाटन पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने 9 जून 2025 को किया।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️पाँच दिग्गज़ खिलाड़ी जिन्होंने ICC हॉल ऑफ़ फेम 2025 में अपनी जगह बनाई है :-*
1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
2. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
3. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
4. ग्रैम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
5. डैनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️बिहार में पहली बार नदी की सफाई के लिए रोबोट बनाया गया*
⭕ *एमआईटी के मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों ने नदी में तैरने वाला रोबोट तैयार किया है।*
🔖 *यह रोबोट नदी में तैरकर नदी की गंदगी को साफ करेगा।*
🔖 *एमआईटी में बना रोबोट बिहार के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में बनने वाला पहला रोबोट है, जो पानी में तैर सकता है।*
🔖 *इस रोबोट में सेंसर लगा होता है, जो नदी में कचरे की पहचान कर उसकी सफाई करता है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️नवजात, गर्भवती को देखवाल करने में बिहार अव्वल*
⭕ *नवजात और गर्भवती महिलाओं की देखवाल करने में बिहार पहले स्थान पर है।*
🔖 *इससे पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर थे।*
🔖 *बिहार के आंगनवाड़ी केंद्रों में बढ़ रहा नवजात शिशुओं का पंजीकरण*
🔖 *रिपोर्ट के अनुसार बिहार के आंगनवाड़ी केंद्रों पर नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण होता है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिबंध 12 देशों पर लागू*
⭕ *अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला 9 जून 2025से लागू हो गया।*
🔖 *जिन 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है–:*
*अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, एरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️विशेष आर्थिक क्षेत्र अब 10 हेक्टेयर में भी स्थापित किया जा सकेंगे*
⭕ *केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में स्थापित की जाने वाली इकाइयों के लिए नियमों में सुधार किया है।*
🔖 *वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना में ऐसी एसईजेड इकाइयों की स्थापना के लिए न्यूनतम भूमि की आवश्यकता को 50 हेक्टेयर से घटाकर 10 हेक्टेयर कर दिया है।*
🔖 *इसका उद्देश्य भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनाना है*
🔖 *उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 2021 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) को शुरू किया गया था।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️दिल्ली के होलंबी कलां में देश का पहला ई वेस्ट इको पार्क बनेगा*
⭕ *नई दिल्ली के होलंबी कलां में 150 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनाया जाएगा।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️UEFA NATIONS LEAGUE 2025*
⭕ *पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर जीता दूसरा UEFA नेशंस लीग का खिताब*
♦️ *स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-2 से हराकर साथ दूसरा यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता ।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️बेंगलुरु में देश की पहली सरकारी प्रोटॉन थेरेपी इकाई स्थापित होगी*
⭕ *बेंगलुरु की किदवई कैंसर संस्थान में भारत की पहली सरकारी प्रोटॉन थेरेपी इकाई स्थापित की जाएगी।*
♦️ *देश की पहली सरकारी प्रोटॉन थेरेपी सुविधा स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग की गई है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️फ्रेंच ओपन 2025*
⭕ *स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर को हराकर खिताब जीता है।*
🔖 *पुरुष एकल विजेता – कार्लोस अल्कारेज ( स्पेन)*
🔖 *पुरुष एकल उपविजेता – यानिक सिनर ( इटली)*
🔖 *कार्लोस अल्कारेज का यह उनका दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।*
🔖 *अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन में यह ख़िताब जीता है।*
[6/12, 7:46 AM] +91 87658 77512: *🏵️भारतीय वायुसेना को 10,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी अत्याधुनिक ‘आई-स्टार’ जासूसी विमान मिलेंगे*
⭕ *आइ-स्टार प्रणाली सैन्य बलों को वायु-से-भूमि निगरानी प्रदान करती है जिससे उन्हें सटीक हमले करने में सहायता मिलती है।*
🔖 *यह जासूसी विमान परियोजना रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित की है।*
🔖 *इसके परियोजना के तहत बोइंग और बाम्बार्डियर जैसे विदेशी विमान कंपनियों से खुली निविदा के जरिये तीन विदेशी युद्धक विमानों की खरीद की जानी है।*
🔖 *आइ-स्टार प्रणाली के विकास से भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा, जिनके पास ऐसी क्षमता है।*
🔖 *इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल कुछ अन्य देश शामिल हैं।*
🔖 *आइ-स्टार इस प्रकार गतिशील और समयबद्ध तरीके से संवेदनशील लक्ष्यों की पहचान करने की क्षमता प्रदान करता है और राष्ट्र की सुरक्षा लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।*
More Stories
नई दिल्ली13जून25*इजरायली रक्षा बल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने के लिए एक पूर्व-आक्रमणकारी, सटीक, संयुक्त आक्रमण शुरू किया।
सहारनपुर 13जून25*जिलाधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े नव निर्मित भवनों का किया उद्घाटन*
*मथुरा 13जून25*और कानपुर में बनेंगे एकीकृत सरकारी कार्यालय*