नई दिल्ली10मई25*भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है-एसआर दारापुरी।
भारत और पाकिस्तान के बीच में शाम समय 5 बजे से युद्ध विराम की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है, जिसका ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट स्वागत करता है। एआईपीएफ का शुरू से ही यह मानना रहा है कि आतंकवाद से निपटने का रास्ता युद्ध नहीं बल्कि कूटनीतिक पहल और वार्ता से ही हो सकता है। एआईपीएफ यह उम्मीद करता है कि भारत और पाकिस्तान बिना किसी बाहरी देश के दबाव के आपसी बातचीत से मतभेद के सभी मुद्दों को शिमला समझौते के आधार पर तय करेंगे। भारत दक्षिण एशियाई देशों के साथ अपने संबंधों को सुधारेगा और आपसी सहयोग के आधार पर विकास का रास्ता तय करेगा।
राष्ट्रीय कार्य समिति की ओर से!
एस. आर. दारापुरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।
दिनांक- 10 मई 2025

More Stories
लखनऊ3मई26*यूथ पार्लियामेंट 2026 के तीन शीर्ष प्रतिभागी
कानपुर नगर 3 मई26*खेलो इंडिया से मिलेगी प्रतिभा को नई उड़ान,
अयोध्या3मई26*एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गाड़ी समेत गिरफ्तार