नई दिल्ली01जुलाई25 से बैंक ने भी किए बदलाव..
दिल्ली से पदम सिंह की ख़ास खबर
*ICICI बैंक ने भी किए बदलाव*आईसीआईसीआई बैंक के बदलावों में एटीएम लेनदेन सहित सेवा शुल्क में संशोधन शामिल होंगे। यानी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पहले पांच ट्रांजेक्शन निःशुल्क रहेंगे। उसके बाद आपको नकदी निकालने के लिए प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन निःशुल्क रहेंगे।
इसके अलावा अगर ICICI बैंक के ग्राहक गैर-बैंक एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो मेट्रो शहरों में मुफ्त लेनदेन की संख्या तीन और छोटे शहरों और कस्बों में पांच तक सीमित है। इसके बाद आपको प्रति लेनदेन क्रमशः 23 रुपये और 8.5 रुपये का भुगतान करना होगा।
[7/1, 11:27 AM] +91 90348 25000: क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी परिवर्तन
1 जुलाई से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव देखने मिल सकते हैं। SBI चुनिंदा प्रीमियम कार्ड जैसे एसबीआई एलीट, माइल्स एलीट और माइल्स प्राइम का उपयोग करके हवाई टिकट खरीदने पर दिए जाने वाले हवाई दुर्घटना बीमा को बंद किया जाएगा। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक द्वारा न्यूनतम देय राशि या MAD (मासिक बिलों के लिए) की नई गणना शुरू करने की भी उम्मीद है।

More Stories
बांदा23मार्च26*जिलाधिकारी ने किया तालाब आधुनिकीकरण और चेकडैम निर्माण का निरीक्षण*
बांदा23मार्च 26*वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक मिश्रा जी के निधन पर अखबार वितरक साथियों ने श्रद्धांजलि दी*
बांदा23मार्च26*भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी कार्यालयों से चोरी कर वाहनों के पार्ट अलग कर बेचने का खुलासा*