.नई दिल्ली 9 जनवरी 26 यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरें….
❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*==========================*
*1.* I-PAC प्रकरण में ED का पलड़ा भारी, जांच एजेन्सी के पास PMLA की धारा 67 का कवच; ‘अहम सबूत’ हटाने-ले जाने का आरोप सिद्ध होने पर गिरफ्तार तक हो सकती CM ममता, अरविन्द केजरीवाल, हेमन्त सोरेन हैं उदाहरण, बोले कानून विशेषज्ञ।
*2.* वेनेजुएला के बाद अब पड़ोसी देश मेक्सिको में लैंड स्ट्राइक करेगा अमेरिका! ट्रंप का ऐलान।
*3.* देश के इतिहास में अभूतपूर्ण! CM ममता ने खुद ED के खिलाफ शेक्सपीयर सरणी तथा विधाननगर थाना में दर्ज किया अभियोग।
*4.* गर्वनर को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी की जानकारी गृह मंत्रालय को भेजी गई, राज्यपाल सी.वी. बोस का आज बिना सुरक्षाकर्मियों के सड़क पर उतरने का एलान, बोले-बंगाल के लोग करेंगे सुरक्षा।
*5.* ED Raids IPAC office: आज दिल्ली में जांच एजेन्सी के हेडक्वार्टर में शीर्ष अधिकारी राहुल नवीन सहित अन्यों के साथ कोलकाता के ईडी आफिसरों की वर्चुअल बैठक।
*6.* 28 जनवरी को कोलकाता के शहीद मीनार में विराट जनसभा की कांग्रेस कर रही तैयारी, 294 सीटों पर प्रार्थी देने के लिए पार्टी कर्मियों के साथ ही लिया जा रहा जनमत।
*7.* आज से गंगासागर मेला शुरू होने के पहले ही अग्निकाण्ड, कपिल मुनि संलग्न 2 नम्बर सड़क पर बनी कई अस्थायी छावनियां चपेट में, पुलिस, सूचना-प्रसारण दफ्तर, मीडिया एवं बजरंग परिषद का शिविर बना ग्रास।
*8.* ADR रिपोर्ट: दोबारा चुने गए लोकसभा के 102 सांसदों की संपत्ति दस साल में औसतन 110% बढ़ी, महाराष्ट्र के सतारा से BJP सांसद उदयनराजे भोसले की संपत्ति तो 60 करोड़ से बढ़कर 223 करोड़ हुई।
*9.* यूपीः खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में युवक से विवाह कर रिजवाना ने अपनाया हिंदू धर्म, नाम बदलकर रखा रिंकी, VHP के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने किया कन्यादान।
*10.* CBI ने फिशिंग स्कैम के लिए 21,000 सिम कार्ड बेचने वाले एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के एरिया सेल्स मैनेजर को किया गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को देता था बल्क SMS सेवाएं।
*11.* हाथों पर चाय गिराकर कुछ कपल पार्टनर का ले रहे लॉयल्टी टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक ट्रेंड।
*12.* दिल्लीः फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण ढहा, अब MCD भेजेगी बुलडोजर का बिल; रामलीला मैदान में जुड़ेगा खाली हिस्सा।
*13.* दिल्ली में पानी का गंभीर संकट, घरों में बदबूदार पानी की हो रही सप्लाई, पीना तो दूर; नहाना और खाना पकाना भी हुआ मुश्किल।
*14.* ईरान के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन, इंटरनेट-फोन सर्विस ठप; 45 मौतें, ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई शासन ने बंद किया एयरस्पेस।
*15.* पैसा लो अपना देश दो.. डेनमार्क को हड़पने की नई चाल, ट्रंप का ग्रीनलैंड के हर नागरिक को 90 लाख रुपये का ऑफर।
*16.* सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,400 पर आया ,निफ्टी में 50 अंकों की तेजी।
*==========================*

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*