नई दिल्ली 6 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
==============================
*1* सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2020 के दंगों की साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार करने के बाद जेएनयू के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर विवादित नारे लगाए।
*2* फिर नारों के कारण विवादों में JNU, बोले गिरिराज सिंह- कुछ लोगों ने इसे ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का अड्डा बना दिया है
*3* नहीं रहे कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी, 81 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा,एयरफोर्स में पायलट थे; कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार को लेकर विवाद, जेल भी जाना पड़ा
*4* यूपी SIR-पहली ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कटे, अब 12.55 करोड़ वोटर्स, 30 दिन में दावे-आपत्तियां कर सकते हैं, हेल्पलाइन नंबर जारी
*5* सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, प्रदूषण के कारण खांसी की दिक्कत
*6* आंध्र प्रदेश में तेल कुएं में गैस रिसाव से आग, 20 मीटर ऊंची लपटें उठी, 3 गांव खाली कराए; दिल्ली-मुंबई से ONGC की टीम रवाना
*7* महाराष्ट्र BJP चीफ ने पूर्व CM विलासराव देशमुख पर की थी विवादित टिप्पणी, कहा था- विलासराव की यादें मिटा देंगे; बेटा बोले- पापा का नाम लोगों के मन में दर्ज,अब बेटे से मांगी माफी
*8* पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा’, पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क, योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।
*9* सीएम योगी ने कहा, यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं।
*10* राजस्थान – कमीशन मांगनेवाले विधायकों ने विधानसभा में बेगुनाही के सबूत दिए, सदाचार समिति ने बयान दर्ज किए, तीनों MLA को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा
*11* इंदौर में भागीरथपुरा की घेराबंदी…कांग्रेसियों को रोकने वज्र वाहन तैनात, मौतों पर हाईकोर्ट बोला- सरकार का जवाब असंवेदनशील, शहर की छवि देशभर में धूमिल
*12* उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश, 15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को छोड़ा पीछे
*13* पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है, भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है,पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है,इसी बीच भारत नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है
*14* रिलायंस ने रूसी तेल आने की खबर को गलत बताया, कंपनी बोली- यह पूरी तरह से झूठा, हमारी छवि खराब करने की कोशिश
*15* बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हत्या, दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला; बढ़ती हिंसा को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था
*16* MP-राजस्थान में भीषण सर्दी, 44 जिलों में स्कूल बंद, केदारनाथ में तापमान माइनस 23°C; हिमाचल-कश्मीर में साल की सबसे ठंडी रात, पारा -10°
*17* सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 85,079 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 71 अंक गिरा, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
===============================
[06/01, 4:11 pm] +91 96513 34025: शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव पास, प्रॉपर्टी दान करने पर स्टाम्प शुल्क 5 हजार, ब्लड रिलेशन में संपत्ति दान करने में राहत,कुशीनगर, झांसी में नया स्टाम्प ऑफिस बनेगा, ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर नीति की SOP पारित, 21 औद्योगिक कंपनियों का निर्माण होगा, 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा, JS विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता रद्द
➡अलीगढ़- अलीगढ़ में पेंशनर्स ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने आठवे वेतन आयोग में अपनी मांग शामिल करने की उठाई मांग
➡गोरखपुर- साड़ी सेंटर में दो करोड़ का महाघोटाला,मामले में 5 कैशियर-वर्कर पर केस दर्ज , दुकान मालकिन को जान से मारने की धमकी, संगम साड़ी सेंटर की दो ब्रांच से गबन हुआनगदी और महंगे कपड़ों का गबन किया गया, मालिक ने कैशियर, वर्करों पर केस कराया, कैश, स्टॉक मिलान कराने पर गड़बड़ी मिली, सॉफ्टवेयर में बिल एडिट, डिलीट किए जाते थे,गोलघर मार्केट और गोरखनाथ रोड का मामला
➡संभल – बुलडोजर एक्शन पर जियाउर्रहमान बर्क का पोस्ट,सत्ता की जोर जबरदस्ती का खुला प्रदर्शन, पहले मदरसा फिर मस्जिद तोड़ी गई-सांसद बर्क ‘हर जगह निशाने पर रहे गरीब, कमजोर लोग’, क्या बिना बातचीत-इंसानियत इंसाफ होगा- बर्क, क्या सिर्फ बुलडोजर से इंसाफ होगा-जियाउर्रहमान
➡अमेठी- मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डाटा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया हुई पूरी, डीएम ने जिले के सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के साथ डाटा को लेकर की बैठक, जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने SIR प्रकिया पूरी होने के बाद डाटा किया शेयर, डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों के अध्यक्षों को SIR के बाद प्रकाशन मतदाता सूची, मतदेय स्थलों की सूची सौंपी
➡फिरोजाबाद- भारत समाचार की खबर का असर नगर निगम के कर्मचारी की टैक्स वसूली के दौरान पिटाई करने का मामला, खबर चलने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान, SNA निहाल चन्द ने कार्रवाई करने के दिए निर्देश निगम के कर्मचारी से मारपीट करने वालों पर FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
➡हापुड़- गढ़ नगर पालिका में हो रहें भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सभासद, सभासदों ने अपरजिलाधिकारी सें की मुलाकात, फर्जी बिलों के जरिए लाखों का पेमेंट करने का लगाया आरोप, सभासदों नें की निष्पक्ष जांच की मांग की
➡सुल्तानपुर – राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामला, गवाह रामचंद्र दुबे से जिरह की प्रक्रिया पूरी, 19 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई, राहुल गांधी को व्यक्तिगत पेश होना होगा,, कर्नाटक में आपत्तिजनक टिप्पणी मामला, राहुल ने अमित शाह पर टिप्पणी की थी, विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था परिवाद, एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई, मामले में राहुल गांधी दर्ज करा चुके हैं बयान, कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी
➡देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोले सीएम धामी अंकिता भंडारी केस बहुत दुखद, जांच के लिए SIT बनाई गई है- सीएम धामी, चाहे कोई भी हो किसी को नहीं बख्शेंगे। मामले में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं‘हम हर जांच के लिए तैयार, इनकार कब किया’, दोषियों को कोर्ट से कड़ी सजा दिलाई है।
➡देहरादून- पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन , उत्तर भारत के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी , आपदा प्रबंधन कोल्ड वेव पर करेंगे कार्यक्रम , 9 जनवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम , कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल
➡रामपुर- 3 घरों पर बुलडोजर एक्शन का मामला, कार्रवाई के बाद महिलाओं का सड़क पर डेरा, 50 लोग सड़क पर रहने को मजबूर- महिला, हमारे पास नहीं है रहने को कोई घर- पीड़ित, आवास विकास परिषद मुरादाबाद की कार्रवाई , सभी को दस दिन पहले दी गई थी नोटिस-जेई
➡मुजफ्फरनगर – शराबियों के उत्पात के बाद लोगों ने पीटा , शराब पीकर दुकान के बाहर किया पेशाब , दुकानदार के विरोध करने पर मारपीट की, ने जमकर की शराबियों की पिटाई , पुलिस ने कई शराबियों को लिया हिरासत में , थाना नगर कोतवाली के प्रेमपूरी का मामला
➡अमेठी – स्कूल में अवैध खाद बनाने का मामला, अलग कमरे में बन रही थी खाद-जांच टीम, स्कूल की मान्यता क्षेत्र से दूर था कमरा-जांच टीम, जांच के दौरान टीम ने किया खुलासा
➡बांदा – बच्ची से रेप के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट ने महज 56 दिन में सजा सुनाई, चार्जशीट दाखिल होने के बाद सजा मिली, टॉफी का लालच देकर की थी हैवानियत, 6 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था हैवान, POCSO कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, दोषी अमित रैकवार को फांसी की सजा
2025 की कालिंजर थाना क्षेत्र की घटना
➡कन्नौज – 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद, शीतलहर,घने कोहरे के चलते स्कूल बंद
➡रामपुर- 3 घरों पर बुलडोजर एक्शन का मामला, कार्रवाई के बाद महिलाओं का सड़क पर डेरा, 50 लोग सड़क पर रहने को मजबूर- महिला, हमारे पास नहीं है रहने को कोई घर- पीड़ित, आवास विकास परिषद मुरादाबाद की कार्रवाई , सभी को दस दिन पहले दी गई थी नोटिस-जेई, सिविल लाइन के गंगापुर कॉलोनी का मामला
➡बदायूं – दीवार तोड़ने पर जमकर मारपीट, दो लोगों के आई गंभीर चोट, 4 लोगों को हिरासत में लिया, गांव के दबंगों पर लगा आरोप, दबंगों पर दीवार तोड़ने का आरोप, बिल्सी थाना क्षेत्र का मामला
➡हाथरस – हाथरस बुलगढ़ी कांड से जुड़ी खबर, कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, मानहानि के मामले में भेजा नोटिस, MP/MLA कोर्ट ने भेजा राहुल को नोटिस, कोर्ट से बरी लोगों को बताया था बलात्कारी, 7 फरवरी को MP/MLA कोर्ट में अगली सुनवाई
➡कानपुर- 2 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किदवई नगर चौराहे पर ट्रक मिस्त्री से की थी लूट, लूट का सामान और चोरी की 5 बाइकें बरामद, आरोपी अरबाज,गौरव को पुलिस ने अरेस्ट किया, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दी जानकारी
➡कासगंज- नकली घी की तस्करी करने वाले अरेस्ट, तस्करी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, 25 ड्रम व 14 टीन नकली घी बरामद, 9 लाख रुपये का नकली घी बरामद, ग्वालियर की फर्म के GST पर काटा था बिल, सदर कोतवाली क्षेत्र से की गई गिरफ्तारी
➡हापुड़- अधिवक्ता के साथ मारपीट की वारदात, जनरेटर किराए पर लेने गए थे अधिवक्ता , दुकानदार सहित कई लोगों ने जमकर पीटा, मामूली कहासुनी पर अधिवक्ता से मारपीट, थाना कपूरपुर क्षेत्र के डहाना का मामला
—————————————————————————-

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*