April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*04- अप्रैल – शनिवार*

👇
*================================*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के चुनावी राज्यों के दौरे पर हैं। इस बीच वह शनिवार को सुबह तमिलनाडु में लगभग 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मायलापुर और टी. नगर क्षेत्रों में रोड शो या वाहन रैली करने की संभावना जताई जा रही है।

*2* उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पश्चिमी चंपारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।

*3* भारत को मिली तीसरी परमाणु सबमरीन, अरिहंत और अरिघात के बाद INS अरिदमन नौसेना में शामिल, परमाणु शक्ति बढ़ी

*4* हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी, एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी

*5* दूर होगी किल्लत! 46000 टन LPG लेकर होर्मुज पार करने को ग्रीन सांवी तैयार, 6 अप्रैल तक पहुंचेगा भारत

*6* पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 15 दिन राज्य में रहने वाले बयान पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि शाह 15 दिन क्या, 365 दिन भी बंगाल में रहें तो भी भाजपा को फायदा नहीं होगा क्योंकि बंगाल के लोग उन्हें पसंद नहीं करते

*7* उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.9 की तीव्रता से कांपी धरती; अफगानिस्तान था केंद्र

*8* पर्यटकों के लिए सालभर खुली रहेगी नेलांग घाटी, भारत-चीन सीमा पर बढ़ेगा टूरिज्म, उत्तराखंड में मिलेगा लद्धाख जैसा अनुभव

*9* शांति की खोज में उत्तराखंड पहुंच रहे इजराइली, युद्ध के कारण संख्या पहले से कम हुई, टूरिस्ट बोला- यहां आकर सेफ फील करते हैं

*10* वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजा रही हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी के अर्थशास्त्रियों की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं, तो भारत में खुदरा महंगाई दर छह प्रतिशत के पार जा सकती है

*11* कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अगर क्रूड 100 डॉलर के पार रहा तो रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है ब्याज दरें,यह स्तर भारतीय रिजर्व बैंक के सहनशीलता बैंड (2 से 6 प्रतिशत) की ऊपरी सीमा से अधिक है, और इसके पार जाने पर आरबीआई को ब्याज दरों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर होना पड़ सकता है

*12* पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा, डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर

*13* ट्रम्प बोले- थोड़ा और समय मिले तो होर्मुज खोल दूंगा, तेल पर कब्जा कर खूब मुनाफा कमाएंगे, यह पूरी दुनिया के लिए अच्छा होगा

*14* दावा- ईरानी सेना ने अमेरिकी हेलिकाप्टर को गिराया, फाइटर जेट पायलट की तलाश में घुसा था; ईरान ने पायलट को जिंदा पकड़ने पर ईनाम रखा

*15* IPL में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया, कप्तान श्रेयस की फिफ्टी; वैशाख ने 2 विकेट लिए

*16* आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर शनिवार को होगा। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

*17* अप्रैल में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव, दिल्ली-हरियाणा में बारिश तो जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गिरेंगे ओले;।

*===============================*