नई दिल्ली 3 अप्रैल 26*बंगाल की घटना पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त , सरकार सहित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
मालदा – पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एसआईआर के कार्य में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक घेरने और उन पर हमले की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है
सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को न्यायपालिका को डराने-धमकाने की सुनियोजित कोशिश करार देते हुए कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि न्यायिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला और सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार को चुनौती देने जैसा है
कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती पर विचार किया जाए
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि राज्य में हर कोई राजनीतिक भाषा बोलता है और यह सबसे अधिक ध्रुवीकृत राज्यों में से एक बन गया है
शीर्ष अदालत ने प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मालदा जिले की स्थिति को देखें तो कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें छह अप्रैल को ऑनलाइन पेश होने का निर्देश दिया है
इसके साथ ही चुनाव आयोग को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए, और जांच एजेंसी छह अप्रैल को प्रारंभिक रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपे
इस मामले में हैरानी की बात यह रही कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया, जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका था

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।