🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜27 सितम्बर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 21:00 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 11:08 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बालव – 09:43 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वृद्धि – 11:16 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:11
*🌄सूर्यास्त-* 18:12
*🌙चन्द्रोदय-* 18:25
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 16:42 से 18:12
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी प्रतिपदा 21:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , आश्विन मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , प्रतिपदा / एकम् का श्राद्ध आज , सूर्य हस्त नक्षत्र में 13:19 पर , अशून्यशयन द्वितीया व्रत (कल भी) , वर्षा योग , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:08 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:08 से , क्षमावणी, पर्व (जैन) , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस , विट्ठल भाई पटेल जयन्ती , पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि , श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस , विश्व पर्यटन दिवस , विश्व नदी दिवस (World Rivers Day, सितंबर के चौथे रविवार को) व अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस (International Daughters’ Day , सितम्बर के चौथे रविवार को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन बदी द्वितीया 19:15 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्वितीया तिथि का श्राद्ध आज , पंचक 10:17 तक , अशून्यशयन द्वितीया व्रत (कल भी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*प्रज्ञा प्रतिष्ठा भूतानां*
*प्रज्ञा लाभः परो मतः ।*
*प्रज्ञा निःश्रेयसी लोके*
*प्रज्ञा स्वर्गो मतः सताम्।।*
★(महाभा.शान्ति-.१८०/२)
*अर्थात् 👉*
_बुद्धि ही प्राणियों का आधार है , बुद्धि की प्राप्ति ही सबसे उत्कृष्ट लाभ है, बुद्धि ही संसार में कल्याणकारिणी है और सज्जनों के विचार से बुद्धि ही स्वर्ग (सुख का साधन) है।_
🌹
*27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1980 – संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।
1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
2018 – भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया।
2019 – अमरीका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो और उनके परिवार के सदस्यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
2019 – फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्टीनेशन नॉर्थ ईस्ट- 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।
2021 – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की, जिसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कर दिया गया।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2021 – भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण ‘आकाश प्राइम’ का परीक्षण किया।
2021 – जुडिमा असम से घर की बनी चावल की शराब और राजस्थान की सोजत मेहंदी को भौगोलिक संकेत से सम्मानित किया गया।
2022 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का लगभग ढाई महीने बाद स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो में हुआ। (निधन 8 जुलाई 2022)।
2022 – उच्चतम न्यायालय ने पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया।
2022 – DRDO द्वारा बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पंजाब के मोहाली जिले के कुराली स्थित फैक्ट्री में आग व हो रहे धमाकों से 8 लोग झुलसे व 3 गंभीर हुए।
2023 – नेपाल ने रचा इतिहास; टी20 मैच में सिर्फ 120 गेंदों की पारी में 314 रन बना दिए , 9 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक।
2023 – राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधारशिला रखी।
2024 – तूफान जॉन ने दूसरी बार “ज़ॉम्बी तूफान” के रूप में मेक्सिको के तिज़ापान में दस्तक दी।
2025 – तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता सी. जोसेफ विजय की (TVK पार्टी) रैली के दौरान भीषण भगदड़ से में 41 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
*27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 – 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ।
*27 सितंबर को हुए निधन👉*
1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1933 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मुक्केबाजी और एमएमए कमेंटेटर कर्नल बॉब शेरिडन (79) का निधन हुआ।
2024 – लेबनानी राजनीतिज्ञ हसन नसरल्लाह (64) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश अभिनेत्री मैगी स्मिथ (89) का निधन हुआ।
*27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।
🌟 विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
🌟 पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि।
🌟 श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस।
🌟 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
🌟 विश्व पर्यटन दिवस।
🌟 विश्व नदी दिवस (World Rivers Day, सितंबर के चौथे रविवार को)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस (International Daughters’ Day , सितम्बर के चौथे रविवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 26*📰 हरियाणा की जिला-वार बड़ी खबरें*
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन