October 26, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 23अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 23अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली 23अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अक्टूबर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 22:47 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 28:51 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बालव – 09:32 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* आयुष्मान – 28:59 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 06:26
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 07:57
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 22:05 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 13:30 से 14:54
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज गुरुवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 22:47 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज (भगिनी गृह भोजन) , यम पूजा दीपादि दान , यमुना स्नान , चित्रगुप्त पूजा , कलम – दवात पूजन , यम पंचक समाप्त , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:51 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 28:51 से , शक कार्तिक मासारंभ , सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 09:21 पर , सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ , श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयाई दिवस , भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया) , रानी चेन्नम्मा जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती , सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस व राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू (मुस्लिम)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुश्रूषा श्रवणञ्चैव*
*ग्रहणं धारणं तथा ।*
*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*
*तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*
*अर्थात्👉*
_शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_
🌹

*23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1707 – ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।
1760 – उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।
1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1814 – विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।
1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915 – न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1934 – महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।
1943 – नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की । इसके मतभेद भी है कुछ जगह 12 जुलाई 1943 भी है व कुछ जगह अन्य भी।
1958 – रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1989 – हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 – पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2003 -भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।
2008 – नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011 – तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
2019 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला।
2019 – हांगकांग विधायका ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिया।
2020 – भारत ने 35 वर्ष बाद अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन की शासी परिषद के अध्‍यक्ष का पदभार सम्‍भाला।
2020 – भारत: संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया।
2021 – तुर्की ने अमेरिका और जर्मनी सहित 10 देशों के राजदूतों को हटाने का आदेश दिया।
2022 – इसरो ने सभी 36 उपग्रहों को इच्छित कक्षाओं में स्थापित करने वाले पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत एल वी एम-3 एम-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
2022 – चीनी राष्‍ट्रपत शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का आधिकारिक एलान हुआ , 30 साल पुराना नियम टूटा , जिनपिंग ने अपनी नई टीम की भी घोषणा की व ली कियान्ग को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।
2022 – अयोध्या के तट पर 15 लाख 76 हजार दीये जले व अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
2023 – न्यू ऑरलियन्स के पास ‘सुपरफ़ॉग’ की स्थिति के कारण मोटरवे पर 158 वाहन टकराने से सात लोगों की मौत व अन्य कुछ घायल हुए।
2023 – इजराइल हमास युद्ध : रिहायशी इमारत पर हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत हुई।
2023 – एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया; वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।
2023 – भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ।
2024 – तुर्किए में आतंकी फायरिंग हमले में चार लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
2024 – प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2024 – जिम्बाब्बे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बना कर टी-20i में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया , 290 रनों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया , जिम्बाब्वे की पारी में 30 चौके और 27 छक्के लगे, जो रिकॉर्ड है तथा कप्तान सिकंदर रजा ने रिकॉर्ड 33 गेंद पर शतक लगाया।

*23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1778 – रानी चेन्नम्मा – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
1898 – खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता ।
1923 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
1937 – देवेन वर्मा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे।
1957 – सुनील मित्तल भारतीय मूल के एक प्रमुख व्यवसायी।
1966 – शोभा कारनदलाजे एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय मंत्री बनी।
1969 – संजय गुप्ता एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक।
1974 – अरविन्द अडिग अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक ( मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित)।
1979 – रंजन सोढ़ी एक भारतीय डबल ट्रैप शूटर।
2000 – ज़ायरा वसीम भारतीय अभिनेत्री।

*23 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1623 – तुलसीदास प्रसिद्ध कवि (कन्फर्म नहीं)।
1962 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1973 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
2005 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 – सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली, सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार थे।
2019 – मरीकी वरवूर्ट, बेल्जियम पैरालिंपिक एथलीट ने 40 साल की उम्र में इच्छामृत्यु के माध्यम से अपना जीवन समाप्त कर लिया।
2021 – मिनू मुमताज़ हिन्दी फिल्म अभिनेत्री व मुख्य रूप से नर्तकी।
2022 – चेक कंडक्टर (संवाहक) लिबोर पेसेक (89) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी फुटबॉल लाइनबैकर वॉल्ट कोरी (84) का निधन हुआ।
2023 – फेमस वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई (49) का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ।
2023 – हंगेरियन संगीतकार और शिक्षक इस्तवान लैंग (90) का निधन हुआ।
2023 – ग्रीक लोक और पारंपरिक संगीत गायक क्रोनिस ऐडोनिडिस का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी (77) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।
2024 – अतिचालकता के बीसीएस सिद्धांत का सह-विकास करने वाले अमेरिकी भौतिक विज्ञानी लियोन कूपर (94) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश स्ट्रॉन्गमैन ज्योफ केप्स (75) का निधन हुआ।

*23 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।
🌟 श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयाई दिवस।
🌟 भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया)।
🌟 रानी चेन्नम्मा जयन्ती।
🌟 श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती।
🌟 सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस।
🌟 राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar