नई दिल्ली 16 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* जंग के बीच LPG लेकर भारत आ रहा शिवालिक जहाज,, कुछ घंटे में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा; कल नंदा देवी-जग लाडकी शिप भी पहुंचेंगे
*2* ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा
*3* राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया; लोकसभा में बिना हंगामे के प्रश्नकाल पूरा
*4* ‘अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस’…राज्यसभा में LPG संकट पर संग्राम, खरगे-नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक
*5* राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में इनेलो विधायक वोट नहीं करेंगे, ओडिशा में 3 कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग; बिहार में 3 कांग्रेस विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे
*6* बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले; आयोग बोला- ये अफसर चुनाव से दूर रहेंगे
*7* पश्चिम एशिया संकट के चलते 4,335 भारतीय और 1,187 विदेशी उड़ानें रद्द, राज्यसभा में सरकार का जवाब
*8* पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की, सोनिया को लेटर लिखकर कहा- संसद की सीढ़ियों पर चाय-नाश्ते करना उसकी गरिमा कम करता है
*9* ईरान से हमारी दोस्ती’: जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को निकालने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग
*10* देश में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मतदान की तारीखें और चरणों का ढांचा ऐसा लगता है जैसे सत्तारूढ़ भाजपा की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया हो। उनके इस बयान के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है
*11* क्या ईरान युद्ध में फंसकर घरेलू मोर्चे पर घिर गए हैं ट्रंप? कमजोर जनसमर्थन और बढ़ती महंगाई बनी बड़ी चुनौती
*12* ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप घरेलू दबाव में हैं, क्योंकि इस सैन्य कार्रवाई को अमेरिकी जनता का मजबूत समर्थन नहीं मिला है। युद्ध के उद्देश्य, इजरायल से जुड़ी धारणा और तेल कीमतों में उथल-पुथल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो ट्रंप के लिए यह बड़ा राजनीतिक संकट बन सकता है
*13* थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा, फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ
*14* सोना ₹2 हजार गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, चांदी दो दिन में ₹16 हजार सस्ती होकर ₹2.53 लाख पर आई, ईरान जंग का असर
*15* फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली, जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया
*16* सेंसेक्स 938 अंक चढ़कर 75,502 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 257 अंक चढ़ा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही
*==============================*

More Stories
कानपुर नगर 16 मार्च 26*ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोज कर लौटाया।
लखनऊ 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 16 मार्च 26*कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने पेश की मानवता की मिशाल, बच्चों को बांटे चॉकलेट*