नई दिल्ली 14 जनवरी 26* विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर 26 साल के इरफान सुलतानी को आज फांसी की आशंका। .
ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर 26 साल के इरफान सुलतानी को आज फांसी दी जा सकती है। द गार्डियन के मुताबिक उन्हें 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।
ईरान सरकार ने 11 जनवरी को मुकदमे में दोषी पाए जाने के बाद बताया था कि इरफान की सजा मोहरेबेह (भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ना) है। कोई ट्रायल नहीं, कोई वकील नहीं, परिवार को सिर्फ 10 मिनट की आखिरी मुलाकात मिलेगी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान में अधिकारी सरकार के खिलाफ विद्रोह पर कार्रवाई में लोगों को फांसी देना शुरू करते हैं तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। वहीं, ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली PM नेतन्याहू को ईरान में लोगों का हत्यारा बताया।

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें