नई दिल्ली ३ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 11 :30 के मुख्य समाचार*
. 🚩*जय श्री राम*🚩
*3 जनवरी शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *जयपुर में 15 जनवरी को होगी आर्मी डे परेड*, पहली बार छावनी से बाहर होगी परेड, रिहर्सल शुरू, सड़कों पर उतरे सेना के टैंक, हेलिकॉप्टर उड़ते आए नजर, नेपाली आर्मी बैंड भी हुआ शामिल
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में सर्द हवाओं का साम्राज्य, माउंट आबू में पारा पहुंचा 0 डिग्री पर, उदयपुर समेत अन्य शहरों में दिन का पारा और गिरा, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 20 और रात को 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@13.4, राजसमंद@12
🔸 गोचर भूमि पर कब्जे का आरोप, *खाप पंचायत ने परिवार का हुक्का-पानी किया बंद*, ढोल बजाकर समाज से निकाला, मदद करने वालों पर लगेगा जुर्माना, उदयपुर के ओगणा के वीरपुरा गांव की घटना
🔸 *सीबीएसई 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल असेसमेंट शुरू*, सभी संबंधित स्कूलों को 14 फरवरी तक करना होगा पूरा
🔸 *नशेड़ियों ने दुकान में तोड़फोड़ की, व्यापारी को पीटा*, उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के ब्रह्मपोल की घटना
🔸 प्रयागराज में *आज से माघ मेला 2026 की शुरुआत*, 15 फरवरी तक चलेगा आयोजन
🔸 चित्तौड़गढ़: भदेसर के *कन्नौज में मारपीट के बाद युवक की मौत अपडेट*, प्रशासन और परिजनों के बीच हुआ समझौता, विवाद हुआ शांत, मुआवजा, भूखंड, शास्ती की बात पर बनी सहमति
🔸 ‘Grok से तुरंत अश्लील कंटेंट हटाएं, 72 घंटे के भीतर भेजें रिपोर्ट’, *केंद्र सरकार ने X को नोटिस किया जारी*
🔸 *छत्तीसगढ़ शराब घोटाला:* पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को जमानत मिली
🔸 *इंदौर दूषित पानी मामला*: हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, कहा- ये गंभीर लापरवाही है
🔸 *मेक्सिको में धरती कांपी*, दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में 6.5 तीव्रता के भूकंप से लोग घरों से बाहर निकले
🔸 कनाडा: वैंकूवर एयरपोर्ट पर *फ्लाइट उड़ाने से पहले शराब के नशे में मिला एअर इंडिया का पायलट*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: महाराष्ट्र के यवतमाल से आया एक मामला जिसे देखकर जनगणना विभाग ने पकड़ लिया सिर, भगवान, विज्ञान और बायोलॉजी तीनों रह गए दंग, शेंदुरसनी गांव जहाँ कुल आबादी है 1400, वहाँ कुछ महीनों में ही 27,000 नवजात हो गए पैदा, हर व्यक्ति बना औसतन 19 बच्चों का बाप/माँ, स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) की जांच की, तो पता चला कि गांव में बच्चों की पैदाइश चल रही है फैक्ट्री मोड में, गांव छोटा, लेकिन जन्म प्रमाणपत्रों की संख्या इतनी कि लगा जैसे पूरा जिला ही यहीं हो रहा हो पैदा, पुलिस में हुआ मामला दर्ज, साइबर सेल के डिजिटल जांच में लगा पता, गांव का “मुख्य प्रसूति विशेषज्ञ” निकला बिहार का 20 साल का युवक, जिसने सरकारी सर्वर को ऐसे किया हैक मानो अंडे को कर रहा हो क्रैक, पूरे देश में धड़ाधड़ बांटे जन्म प्रमाणपत्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब थाने के “प्रसूति विभाग” में चल रहा उसका ऑपरेशन खास, उसके कितने “डिजिटल बच्चे” देश में घूम रहे हैं, निकालने यह राज़, लोग कर रहे कटाक्ष, अस्पतालों का गया जमाना, अब बच्चे पैदा करने को काफी है बस नेटवर्क पुराना, डिलीवरी नहीं, डाउनलोड होगा बच्चा—फॉर्म भरा, क्लिक हुई एंट्री, रोने की आवाज़ नहीं, बस स्क्रीन बोलेगी “बर्थ सक्सेसफुल कम्प्लीटली”
🔸 विधानसभाध्यक्ष *वासुदेव देवनानी आज उदयपुर में*, बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग, रात्रि विश्राम करेंगे उदयपुर में ही
🔹 क्रिकेट: भारत की न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए *ODI टीम की घोषणा आज संभव*
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,”NEWS HEADLINES “की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
कानपुर नगर13मार्च26*कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण व तस्करी पर कार्यवाही
हापुड़१३ मार्च २६ * गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा
गुरुग्राम १३ मार्च २६ * शारीरिक पूर्ति जिसे पहले रखैल नाम दिया जाता था।बदलते पाश्चात्य परिवेश में सम्मान के साथ बोलते हैं लिव-इन रिलेशनशिप