नई दिल्ली २७ नवम्बर २५ *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-विदेश और राज्यों की बड़ी खबरें
● हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही’, स्काईरूट इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
● पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं, इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला गया है, नई स्पेस पॉलिसी बनाई गई और इन-स्पेस की शुरुआत कर स्टार्टअप्स को नवाचार से जोड़ा गया
● भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट तैयार हो गया है, जो 300 किलो तक के सैटेलाइट अंतरिक्ष में ले जाएगा; उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, लॉन्चिंग अगले साल
● 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9, यूपी और गुजरात में 4-4 मौतें
● भाजपा का आरोप कि राहुल गांधी की टीम देश को अपमानित कर रही है और विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से साजिश रची जा रही है
● दिल्ली प्रदूषण पर CJI ने कहा कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है; समाधान विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को निकालना होगा
● दोस्ती में दरार, फडणवीस ने कहा—हम भगवान राम के अनुयायी हैं, लंका तो हम जलाएंगे; एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला
● शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रावण का भी अहंकार नहीं रहा था और उसकी लंका जल गई थी
● कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर खींचतान के बीच गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा कि हाईकमान यदि डीके शिवकुमार को सीएम बनाता है तो वे निर्णय स्वीकार करेंगे
● यूपी में SIR के बीच शिक्षामित्रों को नई जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें घर-घर जाकर सर्वे करना होगा
● हॉन्गकॉन्ग में 77 साल की सबसे भीषण आग, 55 लोगों की मौत, 8 इमारतें जलीं, 279 लापता; ठेकेदार समेत 3 गिरफ्तार
● व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल; अफगानिस्तानी हमलावर गिरफ्तार, ट्रम्प बोले—यह आतंकी हमला है, अफगान शरणार्थियों पर रोक लगाई
● राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी; बिहार में कोहरे से 52 ट्रेनें कैंसिल, 14 फ्लाइटें लेट; एमपी में सर्दी से 2 मौतें
● शेयर बाजार 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर, सेंसेक्स 86,055 और निफ्टी 26,310 पर; फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार जारी

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….