अयोध्या २७ नवंबर २०२५ *पटरंगा रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कम्प, पुलिस अलर्ट पर।
अयोध्या
अयोध्या जनपद रुदौली क्षेत्र के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस (फिरोजाबाद–धनबाद 13308) में बम होने की सूचना से अचानक हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, रुदौली सर्किल की पुलिस टीम, रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरी ट्रेन की बारीकी से जांच शुरू की। सभी कोचों और यात्रियों के सामान की पड़ताल की गई। सूत्रों के अनुसार बम की गोहार लगाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में है। युवक से पूछताछ जारी है और उसके दावे की सत्यता की जांच की जा रही है ट्रेन की तलाशी और सुरक्षा जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि सूचना भले ही झूठी प्रतीत हो रही हो, लेकिन सुरक्षा मानकों के तहत हर पहलू की पूरी तरह से जांच की जा रही है स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रियों में भी अफवाह के बाद फैला तनाव कम हुआ है।

More Stories
हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26* डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धमदाहा में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान:
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*