नई दिल्ली २० दिसंबर २५ * उत्तर प्रदेश में चल रही आशा बहनों की हड़ताल , नर्सिंग छात्र संभालेंगे अभियान। ..
हिन्दी दैनिक नेशनल एक्सप्रेस कानपुर संवाददाता अमित कुमार
उत्तर प्रदेश में चल रही आशा बहनों की हड़ताल होगी अब बेअसर, नर्सिंग छात्र संभालेंगे अभियान
स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सीय डामाडोल तो वहीं नर्सिंग छात्रों ने पल्स पोलियों अभियान की संभाली कमान
आशा बहनों की हड़ताल के बीच पल्स पोलियो अभियान जारी, 90 नर्सिंग छात्रों ने संभाली कमान
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के बावजूद पल्स पोलियो अभियान पर असर नहीं पड़ने दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक निजी नर्सिंग कॉलेज के 90 छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा। नर्सिंग छात्रों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
अभियान के तहत 18 सुपरवाइजर, 225 वेक्सीनेटर तैनात रहे और 3199 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
पीएचसी प्रभारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहीं, लेकिन अभियान को सफल बनाने के लिए एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और एनजीओ के सहयोग से अभियान जारी रखा गया। लेकिन सीएचसी में एक्सरे ठप, मरीज परेशान
शुक्लागंज ठाकुरखेड़ा सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन को पोलियो अभियान में लगाए जाने से पांच दिनों से एक्सरे सेवा हुई ठप। रोजाना 100 से 150 ओपीडी मरीजों में से 20 से 25 को एक्सरे की जरूरत पड़ती है, जिन्हें अब बाहर या उन्नाव जिला अस्पताल पड़ रहा है जाना।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन