उत्तराखंड:
देहरादून09सितम्बर*मोबाइल ऐप द्वारा आप घर बैठे बनवा सकते हैं अपना वोट?
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
देहरादून। अगर आपको अपना वोट बनवाना है या वोटर लिस्ट में नाम या अन्य संशोधन करने हैं तो इसके लिए बीएलओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से अपनी वोटर लिस्ट को अपडेट करा सकते हैं।
हेल्पलाइन नाम से मोबाइल एप उपलब्ध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से एंड्रॉयड मोबाइल के लिए प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर वोटर हेल्पलाइन नाम से मोबाइल एप उपलब्ध है। इस एप को यूजर डाउनलोड कर लें।
इसमें नए वोटर के लिए फॉर्म-6, एक विधानसभा से दूसरी में जा चुके लोगों के लिए भी फॉर्म-6, एक ही विधानसभा में दूसरे पते पर जा चुके वोटरों के लिए फॉर्म-8ए, वोटर लिस्ट में नाम इत्यादि या से जुड़ी गलतियों को सुधारने के लिए फॉर्म-8, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और वोटर आईडी रिप्लेसमेंट के लिए फॉर्म-001 उपलब्ध है। इन सभी की मदद से कोई भी व्यक्ति सुविधाओं का लाभ ले सकता है।

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*