ब्रेकिंग न्यूज ✍️
देहरादून07अप्रैल25*शिमला बाईपास रोड पर सिंघनिवाला के निकट लोडर से टकराकर पलटी बस, 02 की मौत,14 घायल…*
*देहरादून:* शिमला बायपास रोड पर देहरादून की तरफ आ रही प्राइवेट बस सिंघनीवाला के निकट लोडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे व एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि 14 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी। सिंघनीवाला के निकट बस सामने से आ रहे एक लोडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे सहित दो की मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही एसएसपी तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं…

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,