दुबई16अक्टूबर24*महिला टी-20 विश्व कप 2024 में ग्रुप बी से साउथ अफ़्रीका के बाद अब वेस्टइंडीज़ की टीम ने भी सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है.
मंगलवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ की टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा कर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई .
मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया.पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुक़सान पर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया.
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने 18 ओवरों में केवल चार विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली.
वेस्टइंडीज़ की तरफ़ से ओपनर बैटर और कप्तान हैली मैथ्यूज़ और कियाना जोसेफ़ ने पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी.
कप्तान हैली ने 50 और उनकी साझेदार कियाना ने 52 रन बनाए. साल 2018 के बाद से वेस्टइंडीज़ की टीम ने पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया है.
इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफ़ाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका के बीच 17 अक्तूबर को दुबई में होगा.
वहीं दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच 18 अक्तूबर को होना है
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*