March 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली17मार्च2025*अधिकतम अवार्ड जीतने वाली फरीदाबाद निवासिनी स्रष्टि गुलाटी।

दिल्ली17मार्च2025*अधिकतम अवार्ड जीतने वाली फरीदाबाद निवासिनी स्रष्टि गुलाटी।

दिल्ली17मार्च2025*अधिकतम अवार्ड जीतने वाली फरीदाबाद निवासिनी स्रष्टि गुलाटी।

दिल्ली से कैमरामैन दिनेश सिंह के साथ अनुष्का बघेल की रिपोर्ट यूपीआजतक

दिल्ली*पहचान बनाना जितना मुश्किल होता है उतना ही मुश्किल हैं उसको कायम रखना। किसी की पहचान उसके नाम ओर काम से बनती है। ऐसी ही एक पहचान से आपको मिलाने जा रहे हैं जिसका नाम लेते ही ना जाने कितने रिकॉर्ड याद करने पड़ते हैं। रिकॉर्ड गर्ल, तिरंगा गर्ल, गुल्लक गर्ल, गुलाब गर्ल, बेबी गर्ल और भी कई नामो से पहचानी जाती है। सृष्टि गुलाटी पुत्री प्रिया प्रवीन गुलाटी जवाहर कॉलोनी फ़रीदाबाद हरियाणा निवासी एक प्रतिभाशाली और संस्कारी बेटी है। *सृष्टि गुलाटी डी.सी.मॉडल.सीनियर. सेकडरी स्कूल सेक्टर 9 फ़रीदाबाद हरियाणा में तीसरी कक्षा की होनहार छात्रा है*। सृष्टि फ़रीदाबाद हरियाणा की एक अद्भुत ओर बाल समाज सेविका बेटी के रूप में प्रसिद्ध हैं। नन्ही सृष्टि बिटिया ने छोटी सी उम्र में ही बड़ा मुक़ाम हासिल किया है।

*ऐसी है पहचान करती सदा अनोखे काम*

*राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भेंटवार्ता*
सृष्टि गुलाटी को देश के सबसे बड़े सवैंधानिक पद पर आसीन भारत की प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सृष्टि अपने पूरे परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी से 30 अगस्त 2023 को राखी के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जाकर मिली। उनसे मिलना एक सपना सच होने जैसे लगा। राष्ट्रपति ने भी सृष्टि को उसके विश्व रिकॉर्ड, नेक और सामाजिक कार्य के लिए आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सृष्टि को पढ़ाई में ध्यान लगाने, सदा आगे बढ़ते रहने को कहा।
*अनोखी उपलब्धि*
सृष्टि की अनोखी उपलब्धि आसाधारण है। सृष्टि के नाम देश की सबसे कम उम्र की *आनरेरी कोजा डॉक्टरेट की मानद् उपाधि* से सम्मान प्राप्त का भी अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टि भारत और विश्व की सबसे कम उम्र की बालिका है। अपने विश्व रिकॉर्ड, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध सृष्टि को *मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा आनरेरी कोजा एमबीआर आनरेरी डॉ की मानद् उपाधि अक्टूबर 2023* से सम्मानित किया गया है। सृष्टि हरियाणा और भारत में डॉ सृष्टि गुलाटी के नाम से जानी जाती है।

*विश्व रिकॉर्ड*
नन्ही सृष्टि गुलाटी के नाम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जैसे *नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, बेबी शो, फ़ैशन शो, बेबी ओलिम्पिक* के अतिरिक्त सांस्कृतिक, सामाजिक ओर आध्यात्मिक आदि कार्यो में भाग लेकर सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है। सृष्टि *के नाम 830प्रमाण पत्र, 150 अवार्ड,110 ट्रॉफी ओर 43मेडल* है। यह रिकॉर्ड *2019* में बना था और अभी तक कायम है। नन्ही *सृष्टि गुलाटी का सबसे कम 7 वर्ष की उम्र मे आनरेरी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड क्रेडेंस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी दर्ज* है। सृष्टि गुलाटी का नाम *इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, क्रीडेंस बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड, फॉरेवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड* आदि सभी मे दर्ज है।
*समाजसेवा के महत्वपूर्ण कार्य*
सृष्टि को सेवा कार्यो को करने की प्रेरणा अपनी माता प्रिया गुलाटी से मिली। सृष्टि के पिता स्वयं एक रक्तवीर समाजसेवी है। उनको देखकर भी सृष्टि के मन मे सेवा की भावना प्रबल हुई। सृष्टि ने सामाजिक क्षेत्र में बहुत ही कुशलतापूर्वक और अद्धभुत कार्य किए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में नन्ही सृष्टि गुलाटी ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सृष्टि ने अपने 5 वे जन्म दिवस के अवसर पर *1000 मास्क* वितरित कर प्रथम बार अपने पिता के सानिध्य में समाज सेवा का कार्य प्रारंभ किया। इसके पश्चात नन्ही सृष्टि द्वारा समय समय पर सेवा के अनेक कार्य किए गए।
सृष्टि गुलाटी द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए *1000 मास्क* , जरूरतमंद महिलाओ के लिए *1800 सैनिटरी पैड* , स्लम क्षेत्र के बच्चो शिक्षा की अलख जगाने के लिए *2000 लेखन सामग्री* , 2 महीने से 2 साल के छोटे बच्चों के लिए *2500 बेबी डाइपर*, बच्चो में बचत की भावना जागृत करने और मिट्टी से सामान के प्रयोग हेतू *200 मिट्टी की गुल्लक,* *मिट्टी से बने 250 पक्षियों के सकोरे* , स्लम क्षेत्र के छोटे-बड़े बच्चो को *200 जोड़ी जुराबें*, अपने *विद्यालय में 1100 तुलसी जी के पौधे*, नन्हे नवजात बच्चों को *100 बेबी किट* आदि वितरित की है। भरी गर्मी में लोगों को प्यास लगती है इसके लिए ठंडे पानी के सहयोग हेतू *50 पानी के मटके* भी वितरित किए। अपने विद्यालय और वृद्ध आश्रम मे *151 श्री मदभगवाद गीता* वितरित की। सृष्टि द्वारा मंदिर परिसर मे,पुलिस कर्मीयों और अन्य स्थानों पर *501 श्री हनुमान चालीसा* का भी वितरण किया गया। अनेकों बार सर्दी के मौसम मे गर्म *100 गर्म कम्बलो* और गर्म वस्त्रो का भी वितरण किया गया। *गरीब रिक्शा चालको को 150 गमछे, पानी और जूस की बोतले वितरित की*, सृष्टि द्वारा फरीदाबाद हरियाणा में *मातृ दिवस पर वृद्ध आश्रम में 50 गुलाब के पुष्प, 50 रुमाल और खाद्य सामग्री*, *दशहरे के पावन पर्व पर जरूरत मंद लोगो को कपड़े, कम्बल, केले, लड्डू* *बाल दिवस के शुभ अवसर पर स्लम क्षेत्र के बच्चों को खेलने के लिए 50 लूडो ओर बिस्कुट चॉकलेट दिव्यांग बच्चों को खेलने हेतु 5 कैरम बोर्ड, सर्दियों की 70 गरम टोपी* *दिवाली के पावन अवसर पर स्लम क्षेत्र के सभी लोगों को 500 मिट्टी के दिए, खिलौने, कपड़े, लेखन सामग्री मिठाई* वितरित की गई। *सृष्टि द्वारा स्लम क्षेत्र के छोटे बच्चों के साथ प्रथम बार 2024 में सार्वजनिक भाई दूज मनाया गया।* *सृष्टि द्वारा स्वतन्त्रता दिवस 2022 के पावन अवसर पर अनेक स्थानों, पुलिस अधिकारीयो, न्यायाधीश व आम जनमानस के मध्य 6000 राष्ट्रीय ध्वज* भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त सृष्टि द्वारा अपने वीडियो संदेश के माध्यम से भी लोगो को *दिवाली के अवसर पर पटाखे ना जलाने, प्रदूषण मुक्त ओर शांति और प्यार भरी दिवाली मनाने के लिए संदेश, यातायात के नियमों का पालन करने, रक्तदान करने, मतदान करने, गीला सूखा कचरा अलग करनें, साफ-सफाई, पोधारोपण करने ओर पर्यावरण के लिए अपने वीडियो संदेश के माध्यम से ओर जमीनी स्तर पर भी लोगो को जागरूक करती* हैं। सृष्टि द्वारा पर्यावरण की सेवा में योगदान हेतू अभी तक *4000 पौधारोपण* भी किए गए हैं।

*विशेष उपलब्धि*
सृष्टि गुलाटी की अभी तक एक विशिष्ट उपलब्धि है करंट अफेयर्स में सृष्टि का नाम आना। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा की पहली ऐसी बेटी है जिसका नाम *लगातार 3 साल 2021, 2022, 2023* से हरियाणा के करंट अफेयर्स बुक में प्रकाशित हो रहा है। सृष्टि के नाम का प्रश्न भिवानी से प्रकाशित *एकलव्य क्लासेज की पुस्तक में प्रकाशित हुआ है*। यह पुस्तक पूरे हरियाणा में प्रकाशित की जाती है।

*सम्मान प्राप्त*
सृष्टि अपने सामाजिक, धार्मिक, संस्कृतिक कार्य ओर विश्व रिकॉर्ड के लिए राज्य और जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुकी है। सृष्टि अभी तक हरियाणा के *श्री राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय* , हरियाणा के मुख्यमंत्री *श्री मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी*, पुलिस कमिश्नर *श्री विकास अरोड़ा* , डिप्टी कमिश्नर *श्री यशपाल यादव*, *श्री जीतेंद्र यादव* , राज्य मंत्री *श्री अनूप धनक* , पलवल विधायक *श्री दीपक मंगला*, *नीरज शर्मा*, एसडीएम *कुमारी अपराजिता* *महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री दिल्ली सावित्री ठाकुर* के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयो द्वारा भी सम्मानित की गई है

*ब्रांड एंबेसडर*
सृष्टि कई संस्थाओं की ब्रांड एंबेसडर है जिनमे मुख्य रूप से *कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा उत्तर प्रदेश, हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत हरियाणा, हिंदू वेलफेयर फाउंडेशन पानीपत हरियाणा, हम सेवक श्याम के फरीदाबाद हरियाणा, ज्ञान स्पर्शम लखनऊ उत्तर प्रदेश, नारी संस्था झाँसी उत्तर प्रदेश।* इन सभी संस्थाओं की सृष्टि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.