🆕 दिल्ली ब्रेकिंग….
दिल्ली17फरवरी25*दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0…
दिल्ली -एनसीआर में सोमवार (आज) तड़के 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए.
वहीं दशहत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. इसका केंद्र दिल्ली में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था. इसीलिए झटके इतना ज्यादा तेज महसूस हुए.
बता दें कि बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में इतना तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया है. हालांकि फिलहाल अभी तक इस भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में महसूस किए गए.
More Stories
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 3 अक्टूबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….