दिल्ली16अगस्त25*उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने दिल्ली के मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
सलमान का शव सेल में चादर से लटका मिला है। वह पश्चिमी यूपी का बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई तक के लिए काम कर चुका था। मकोका केस में बंद सलमान त्यागी पर लूट और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसकी लाश एक फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सलमान त्यागी ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है, पुलिस इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर चुकी है।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*