दिल्ली1मार्च 26*विनोद तकियावाला को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए किया गया सम्मानित *होली स्नेह मिलन व भव्य सम्मान समारोह सम्पन्*
दिल्ली, 1 मार्च 2026*अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.),केशवपुरम,दिल्ली के सौजन्य से आयोजित होली स्नेह मंगल मिलन एवं भव्य सम्मान समारोह रंगों,संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार विनोद तकियावाला को पत्रकारिता जगत में तीन दशकों की उल्लेखनीय, निष्पक्ष और जनोन्मुखी सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों, साहित्यकारों,सामाजिक कार्य कर्ताओं और पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्ट बना दिया।
समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह “सोम”,सचिव मुलचंद तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विनोद तकियावाला को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा प्रेम और आस्था के प्रतीक राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर संस्था के वरिष्ट आधिकारीयो व वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि तकियावाला ने तीन दशकों तक अपनी स्वतंत्र,निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए समाज व राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने स्वतंत्र लेखन के माध्यम से सामाजिक चेतना को जागृत करने का कार्य किया और पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना। उनके स्तम्भों और लेखों ने जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने वातावरण को पूर्णतः होलीमय बना दिया। हिन्दी अकादमी दिल्ली के कलाकारों ने “आज ब्रज में होली रे रसिया”,ब्रज की लठमार होली तथा कृष्ण-राधारानी संग होली के मंगलगीतों पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।लोकधुनों,रंगों और उत्साह से सराबोर प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा यमान कर दिया।समारोह के दौरान आपसी सौहार्द,भाईचारे और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक स्पष्ट दिखाई दी।उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्यों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में अध्यक्ष राधेश्याम सिंह “सोम” ने समारोह में पधारें सभी अतिथियों, पत्रकारों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।उन्होंने उपस्थित सभी जनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रंगों, संगीत और सम्मान की गरिमामयी छटा के साथ यह समारोह यादगार बन गया।

More Stories
कौशाम्बी 1 मार्च 26*एकल अभियान के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह*
कौशाम्बी 1 मार्च 26*भाजपा छोड़ कर ब्राह्मणों ने बसपा का थामा दामन*
कानपुर नगर 1 मार्च 26*भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा किसानों को वितरित किए गए गन्ना बीज