दिल्ली09जुलाई25* भारतीय किसान नैन संयुक्त किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली जंतरमंतर घटक संगठन
————————————————————–
देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में दिल्ली जंतरमंतर में ऐतिहासिक प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन नैन एवं संयुक्त किसान मोर्चा आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनें व सरकारी कर्मचारी संगठनों द्वारा देशभर में सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल की गई।
प्रमुख माँगें:
चारों लेबर कोड वापस लो!
पुरानी पेंशन बहाल करो!
स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो!
सरकारी विभागों की बिक्री बंद करो!
खाली पदों को तुरंत भरो!
ठेका प्रथा समाप्त करो
सरकार केवल चंद पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है।
चार लेबर कोड लागू कर 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी का प्रावधान किया गया है, महिला कर्मियों को रात की पाली में लगाने का कानून बनाना महिला सुरक्षा के साथ अन्याय है।
जहाँ पहले फैक्ट्री एक्ट 10 और 20 मजदूरों पर लागू होता था, अब उसकी सीमा क्रमशः 20 और 50 कर दी गई है।
300 तक मजदूरों को निकालने के लिए मालिकों को सरकार से अनुमति की जरूरत नहीं।
यूनियन बनाना, आंदोलन करना पहले से भी कठिन बना दिया गया है।
आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर वर्षों से श्रमिक व सरकारी कर्मचारी का दर्जा मांग रही हैं, लेकिन सरकार अनसुनी कर रही है।
प्रमुख नेतृत्व:
सुरेश कुमार छिल्लर दिल्ली अध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी
दिनेश सिंह महासचिव दिल्ली
* रेखा राजपूत दिल्ली महिला अध्यक्ष* सुनीत* के पी सिंह
* भारी किसानो ने समर्थन दिया जोरो-सोरो से प्रदशन किया
चेतावनी:
सभा में कहा गया कि यदि सरकार ने मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियाँ वापस नहीं लीं, तो आने वाले समय में और व्यापक आंदोलन होंगे।
* जय जवान जय किसान

More Stories
कानपुर नगर 27मई26*आर्थिक तंगी से परेशान शराब के नशे में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार