दिल्ली 22 जुलाई 2023 * दिल्ली के जंतर मंतर पर भीम आर्मी आज़ाद समाज़ पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
संवाददाता – नौरंगी लाल की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
दिल्ली 22जुलाई* भीम आर्मी व आज़ाद समाज़ पार्टी द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पार्क में रखा गया धरना प्रदर्शन जिसमें शामिल होने दूर से लोग आए हुए हैं जैसे उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश आदि स्थानों से चंद्रशेखर आजाद के लिए संपूर्ण मन समर्थन और प्यार दिखा धरना प्रदर्शन रखना उसकी मूलभूत वजह चंद्रशेखर आजाद पर हुए गोलीकांड का है जिसके चलते वह बाल-बाल मौत के मुंह से निकल कर आए हैं भीम आर्मी आज़ाद समाज़ पार्टी वालों का कहना है कि सरकार उन अपराधियों को छुपा रही है उनका कहना है कि जो 4 कैदी उन्होंने पकड़े हैं दरअसल वह अपराधी है ही नहीं असली अपराधियों को तो उन्होंने पकड़ा ही नहीं है बीजेपी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए उन्होंने यह धरना प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने सरकार से तीन मांगे रखी है जिसमें उनकी पहली मांग यह है चंद्रशेखर आजाद गोलीकांड की सीबीआई जांच की जाए, दूसरी है की हमलावरों का नारको टेस्ट किया जाए तथा चंद्रशेखर आजाद जी को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाए दिल्ली के जंतर मंतर पार्क में भीम आर्मी की रैली में शामिल होने दूर-दूर से लोग आए जिसमें चंद्रशेखर भाई के लिए प्यार और विश्वास देखा गया लोग बड़े ही हर्षोल्लास और आनंद के साथ आए और उनके नाम से नारे लगाए।

More Stories
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
कोलकाता १५ फ़रवरी २६ * कॉमरेड समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए योगेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डी पी एफ