दिल्ली 03सितम्बर 25*में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सिलमपुर, बेला स्टेट और जमुना खादर जलमग्न
दिल्ली से पदम सिंह की खास खबर…
दिल्ली। यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के आसपास के निचले इलाके — सिलमपुर, बेला स्टेट और जमुना खादर — पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। राहत एवं बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिए गए हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को