*ब्रेकिंग न्यूज़*
*दिबियापुर औरैया* 04 नवम्बर
*ट्रेन की चपेट में आकर महिला की हुई दर्दनाक मौत*
*_रेलवे लाइन पार करते समय पोल नम्बर 1101/25 के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत_*
सूचना पर मौके पर थाना दिबियापुर SI प्रदीप कुमार अवस्थी मय पुलिस बल व हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने पहुंचकर वहाँ पर मौजूद लोगों की मदद से महिला की पहचान कर परिजनों को सूचना दी
_महिला की पहचान विरमा देवी उम्र (55 वर्ष ) पति रमानाथ दोहरे निवासी गपकापुर की मड़ैया के रूप में हुई।_
*मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल परिजनों ने बताया महिला खेत के लिए आज सुबह करीब 8 बजे निकली थी*
*दीपावली के पर्व पर घर मे छाया मातम*
_हरचंदपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली जिला अस्पताल भेजा।_

More Stories
ऐलनाबाद हरियाणा 5 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट योगेन्द्र सिंह यादव के साथ योगेन्द्र यादव ने की साइकिल रैली
मथुरा 5 अप्रैल 26* बलात्कार की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।*
मथुरा 5 अप्रैल 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मांट का आकस्मिक निरीक्षण*