बाँदा6फरवरी26**थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बांसी के रहने वाले विमल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता द्वारा दिनांक 05.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 28.01.2026 को अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल सब्जी मंडी से चोरी कर ली गई है । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से बोरी में मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न बॉडी पार्ट्स बरामद हुए । कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 28.01.2026 को लोहा मंडी सब्जी मार्केट बांदा के पास से चुराया था और उसके विभिन्न कल-पुर्जों को अलग कर बेचने जा रहे थे ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. राजू पुत्र बेडा निवासी मुरवा थाना गिरवां जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 69/26 धारा 303(2)/324(4)/238/317(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा

More Stories
मथुरा 28 जुलाई 26* वादिया व वादिया की साथी हमराह के साथ छेड़छाड़, मारपीट और पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
सुल्तानपुर28जुलाई26*लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर*
गोरखपुर28जुलाई26*बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले CM योगी-*