May 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

डेहरी/रोहतास२८ मई २६ *  ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा, देश में अमन-चैन और भाईचारे की 🤲🏻दुआं की गई

डेहरी/रोहतास२८ मई २६ * ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा, देश में अमन-चैन और भाईचारे की 🤲🏻दुआं की गई

डेहरी/रोहतास२८ मई २६ *  ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा, देश में अमन-चैन और भाईचारे की 🤲🏻दुआं की गई

डेहरी/रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली

रोहतास *त्याग और कुर्बानी के प्रतीक ईद-उल-अज़हा का त्यौहार डेहरी और पूरे रोहतास जिले में शुक्रवार को बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर उमड़ पड़े।

डेहरी शहर की मुख्य ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मौलवियों ने खुतबा पढ़कर हज़रत इब्राहिम (अ.स.) की कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कुर्बानी का असल मकसद अल्लाह की राह में समर्पण और गरीबों के साथ हमदर्दी है।

अमन-चैन के लिए विशेष दुआं
नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और सुख-समृद्धि के लिए विशेष कल दोपहर में आदमखोर कुत्ते के हमले से डेढ़ साल की मासूम बच्ची जो बनारस ट्रामा सेंटर में भर्ती है उसकी सलामती के लिए भी 🤲🏻 दुआं मांगी गई। इस मौके पर डेहरी के प्रसिद्ध आलिम हाफिज अलाउद्दीन साहब,व हाफीज़ सर्वर साहब ने कहा,
“ईद-उल-अज़हा हमें त्याग, सब्र और इंसानियत का पैगाम देती है। हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी से हमें सीख मिलती है कि अल्लाह की राह में हर चीज कुर्बान की जा सकती है। आज हमें मुल्क में मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। मेरी दुआ है कि अल्लाह हमारे वतन को अमन, तरक्की और खुशहाली अता फरमाए।”

कुर्बानी और खुशियां बांटी गईं
नमाज़ के बाद मुस्लिम परिवारों ने सुन्नत के मुताबिक कुर्बानी की और उसका मांस तीन हिस्सों में बांटा — एक हिस्सा घर के लिए, दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए। बच्चों में मिठाई और सेवइयों की खुशी साफ देखी गई। लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे।

प्रशासन ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद उल अजहा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और डेहरी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहे।

ईद-उल-अज़हा का यह त्यौहार डेहरी-रोहतास में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता हुआ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Taza Khabar