झांसी16सितंबर24*हरपुरा संपर्क मार्ग पर सिजार नदी पर बना नीचा रिपटा ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी।
मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत हरपुरा के पहले सिजार नदी पर बने काफी नीचे रपटा पर से ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों को नदी के पानी में डूबा रहने वाला रपटा से प्रतिदिन आवागमन करना पड़ता है। जिससे अनहोनी घटना का डर हमेशा राहगीरों में बना रहता है। हरपुरा के ग्रामीणों ने रिपटे की उंचाई बढ़ाए जाने के अलावा दोनों तरफ रैलिंग लगाए जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हरपुरा, पंचमपुरा के संपर्क मार्ग पर सिजार नदी पर काफी नीचा रपटा बना होने से उस पर नदी का पानी भरा रहने से राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी के साथ रपटा पार करते समय जरा सी चूक हो जाने पर वाहन चालकों को निकालने डर सताता रहता है। ग्राम पंचायत हरपुरा निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी, चरनसिंह बुंदेला, रावराजा सिंह बुंदेला, राजू कुशवाहा, ओमपाल छत्रपाल अहिरवार आदि ने नदी किनारे रैलिंग लगवाए जाने तथा रिपटा की उंचाई बढ़ाए जाने की मांग संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग से की है।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ
मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*