झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के सीपरी बाजार थानान्तर्गत रॉयल सिटी के पास रात्रि में एक युवक का शव मिला। मृतक की मौत का कारण हत्या और हादसे में उलझा हुआ है। जहां एक ओर मृतक को गोली मारने की चर्चा है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे एक्सीटेंट बता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
हुआ यूंकि झांसी जिले में सीपरी बाजार थानान्तर्गत रॉयल सिटी के पास कुछ लोगों ने एक युवक के शव को खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार मृतक की कमलेश पुत्र शोभाराम निवासी सिजवाहा थाना रक्सा 31 वर्षीय के रुप में शिनाख्त हुई। उसकी एक्सीटेंट से मौत हुई।
वहीं दूसरी ओर मृतक की मौत को लेकर चर्चा है कि उसे गोली मारी गई है। लेकिन पुलिस गोली मारने की बात की पुष्टि नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है। मृतक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत