झांसी 29 नवंबर2022* विवाह पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
जगह-जगह मंदिरों में भगवान श्री राम जी का विवाह संपन्न हो रहा है। मऊरानीपुर नगर में स्थित चौमुखी माता मंदिर पर भी पिछले 47 वर्षों से विवाह पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में आज भगवान श्री राम जी की बारात पूरे नगर में भव्यता के साथ निकाली गई। बारात भ्रमण के दौरान स्थानीय तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर राम विवाह की कार्यक्रम में भाग लिया। भगवान श्रीराम की बारात का जगह-जगह नगर वासियों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुन एवं डीजे की धुनों पर बारात में शामिल युवा बड़े बूढ़े सभी लोग नाचते हुए नजर आए।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*