झांसी 23 नवंबर। कदौरा गांव में खुदी पड़ी सड़कें ग्रामीणजन परेशान।
ग्राम पंचायत कदौरा में ग्राम के अंदर तथा बाहर तक नापदानों के बहते पानी के लिए नालियां नही बनी होने से जगह जगह रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है जिसमें ग्रामीणों को पैदल चलना भी दूभर है। वही ग्राम कदौरा निवासी पूर्व प्रधान कुसुम देवी, घनश्यामदास पाल, हरि सिंह आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई पक्की सड़क को संबंधित कार्य दाई संस्था द्वारा समय रहते ठीक नही किए जाने के गांव में बाहर निकालना दुश्वार बना हुआ है उन्होंने एसडीएम से गांव की खोदी गई रास्ताओं को ठीक कराये जाने की मांग की है। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत खिलारा का हाल है यहां भी गांव की गलियां आधी अधूरे खुदी पड़ी हुई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*