झांसी 23 नवंबर2022। कुडार, सिजार बांध से निकली माइनर हुई चालू।
चौधरी चरन सिंह परियोजना अंतर्गत मथूपुरा बांध से निकली कुडार नहर 22 नवंबर से चालू कर दी गई है। इसी प्रकार सिजार डैम से निकली सिजार माइनर भी 19 नवंबर से शुरू हो जाने से क्षेत्र के ग्रामों के किसानों से अपने अपने खेतों का पलेवा करने में लग गए है। वही सपरार बांध से निकली माइनर भी शुरू हो जाने से रबी फसल की बुबाई के लिए क्षेत्र के किसान खेतों का पलेवा करने लगे है। बांध के लिए तैनात सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सपरार प्रखंड मऊरानीपुर ने बताया कि बांध से 56 किलोमीटर गरौठा तहसील तक यह निकली है। जिससे बारह हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। उन्होंने बताया कि यह माइनर दो महीने तक चलगी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
लखनऊ1 अक्टूबर 26*2 अक्टूबर को सर्वण मोर्चा का शांतिपूर्ण धरना प्रस्तावित, पुलिस आयुक्त से अनुमति की मांग
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मेरठ 1 अक्टूबर 26*🩸 मेरठ में 4 अक्टूबर को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी की जान