February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 22 सितंबर*अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल का उपजिलाधिकारी से मुआवजा दिलवाने की मांग

झांसी 22 सितंबर*अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल का उपजिलाधिकारी से मुआवजा दिलवाने की मांग

झांसी 22 सितंबर*अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल का उपजिलाधिकारी से मुआवजा दिलवाने की मांग

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया, मऊरानीपुर तहसील अध्यक्ष राजाराम राजपूत ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया कि पहले अल्पवर्ष फिर अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई उर्द, मूंग, तिल, मूंगफली आदि खरीफ फसलों का तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा एवं फसलीय बीमा की धनराशि दिलाई जाए जिससे क्षेत्र का किसान अगली रबी फसल की तैयारी कर सकें। साथ ही वर्षा के चलते मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामों में निवासरत गरीब मजदूर किसानों के गिरे खपरैल मकानों का तत्काल सर्वे कराकर अनुदान राशि एवं आवास मुहैया कराई जाय जिससे गरीब बच्चों का पालन पोषण कर सकें। वही छुट्टा अन्ना जानवरों से परेशान किसानों की मूल समस्या है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गौशालाएं नही बनी होने से अन्ना मवेशी फसलों को रौदकर निवाला बना रहे है। जिससे परेशान किसानों ने खिलारा ,भदरवारा, बुखारा, सितौरा, मथूपुरा, पठा, कदौरा, भानपुरा, बिरगुआं, नयागांव, धायपुरा, बरुआमाफ, देवरीघाट, पुरवा, रुपाधमाना, धमापायक आदि ग्राम पंचायतों में शीघ्र गौशाला का निर्माण कराया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत चुरारा एवं नयागांव में विचरण करने वाले सुअरों से किसान एवं ग्रामीणजन परेशान है जिससे शासन प्रशासन तत्काल सुअरों पर अंकुश लगाए। ज्ञापन में विजय सिंह परिहार,अजय कुशवाहा, अन्नू ,भरतलाल, जगत, मातादीन, लक्ष्मी, हरिशंकर, शिवलाल, रामहेत, सीताराम, संतराम, जमुना, गौरीशंकर, ठाकुरदास, हरिराम, जयराम, रण विजय, आनंद, दीपक, राजकुमार, संदीप, परमानंद, मनोज, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र, विजय सिंह, पवन, भगवती, रति, धनकुंवर, मक्खन, फूला, सोना, सरोज, सावित्री आदि के हस्ताक्षर है।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

Taza Khabar