झांसी 17 अक्टूबर 2022। अपना दल एस ने पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि मनाई।
ग्राम चिमदवारा में आरके अहिरवार की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें बृजबिहारी राज ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने कमेरा वंचितो सामाजिक न्याय एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के विचारों एवं तथागत गौतम बुद्ध के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी का गठन किया। अमर सिंह पटेल ने कहा हमारी पार्टी नगर पालिका नगर निकाय के चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धनेंद्र पटेल मेंढकी, नीरज पटेल पूछी, नंदराम अहिरवार, नारायणदास अहिरवार ,अज्जू बाबा, ध्रुव बाबा, काशीराम अहिरवार, परसराम अहिरवार, सोनू अहिरवार ,पुनीत पटेल, बनवाली अहिरवार, रामकुमार अहिरवार मोजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*