झांसी 13 दिसंबर। गरीब का आसयाना चढ़ा आग की भेंट।
ग्राम के कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए गरीब के आशियाने में आग लगा दी जिससे हजारों रुपयों का घर ग्रहस्ती का सामान नष्ट हो जाने से पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नई बसरिया निवासी बद्री बरार पुत्र लच्छू ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की देर शाम गांव के कुछ स्वजातियों लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, झगड़ा बढ़ से आरोपियों ने पत्थर मारकर चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर रियासी खपरैल मकान में आग लगा दी। जिससे घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया जिससे पीड़ित का हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड एवं मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत करके लगी आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*