झांसी 11 दिसंबर। जिले में गलत काम करने और एमएलए रवि शर्मा को गाली देने वाला भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले दिया है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने की पुलिस और अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मालूम हो विगत दिवस झांसी के सदर विधायक रवि शर्मा ने जनपद के एक विधायक के खास व्यक्ति और भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी और अन्य गम्भीर आरोप लगाए थे। जिसकी उन्होंने सीएम योगी को पत्र भेजकर शिकायत भी की थी। मामला तूल पकड़ने पर जिले की पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां उससे पूछतांछ की जा रहीं है। जब इसके बारे में कोतवाल और पुलिस अधीक्षक नगर से जानकारी ली गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी की पत्नी ने लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनके पति को झूठा फंसाया जा रहा है। रात्रि में पुलिस के उनके घर में जबरन घुस आई और उनके पति को पकड़कर ले गई।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
झारखंड29 अक्टूबर 26*भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला शर्मा का जन्मदिन शांति आश्रम में धूमधाम से मनाया गया,
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /